अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर भीषण हादसा, दो ट्रेलरों के बीच जबरदस्त टक्कर, 1 की मौके पर मौत

 अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर दो ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है. इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहनों के चालक-परिचालक गंभीर रूप से घायल हैं. सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया है.

जानकारी के मुताबिक, घटना वाड्रफनगर थाना क्षेत्र की है. एक ट्रक यूपी से सामान लेकर छत्तीसगढ़ आ रहा था, वहीं दूसरा ट्रक लोहे की छड़ के बंडल लेकर रायगढ़ से इलाहबाद जा रहा था. वाड्रफनगर के मोरन नदी के पास सुबह 4 बजे करीब सड़क पर एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसे में एक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था और हादसे के दौरान सड़क पर घूम रहा था.

केबिन में फंसा चालक, कई घायल

दर्दनाक हादसे में दोनों वाहनों के चालकों और परिचालकों को गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें वाड्रफनगर के सिविल अस्पताल  में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. एक वाहन का चालाक ट्रेलर के केबिन में फंस गया, मौके पर पहुंची पुलिस उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रही है. पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!