
बिलासपुर – बिलासपुर रेलवे स्टेशन के सामने श्री सत्य साई सेवा समिति के द्वारा महानारायण सेवा भोजन प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया,जहां सुबह से लेकर दोपहर तक भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।
जहां एक तरफ स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रहती है वहीं आज माहौल बिल्कुल बदला नजर आया।

संयुक्त तेलुगु समाज एवं श्री सत्य साई सेवा समिति के लोगों द्वारा हाथों में प्रसाद की थालियां लिए लगातार लोगों को वितरण करते दिखे। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं हर कोई श्रद्धा से प्रसाद ग्रहण करते नजर आया।

यात्रियों ने कहा मानव सेवा जैसे यहां मिली,वैसी हर जगह प्राप्त हो वैसे हम दुआ करते हैं।

श्री सत्य साई बाबा जी भी कहते थे मानव सेवा ही माधव सेवा है इसी का परिपालन सेवा समिति के सदस्य हमेशा सेवा कार्य करते हैं।






Comments are closed.