रायगढ़ में कुत्ते को घुमाने को लेकर हुए विवाद,  युवक की टांगी मारकर हत्या, 3 आरोपी हिरासत में

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां कुत्ते को घुमाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की टांगी से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिगों सहित कुल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। यह घटना तमनार थाना क्षेत्र के दांदरी गांव की है।

क्या है पूरा मामला?25 वर्षीय सुजीत खलखो बीती रात करीब 8:30 बजे दांदरी गांव के फिटिंगपारा में अपने परिवार वालों के घर खाना खाने गए थे। इसी दौरान, तीन लोग अचानक वहां पहुंचे और उन पर धारदार टांगी से हमला कर दिया। सुजीत को बचाने आए सुरेश मिंज को भी चोटें आईं।

बताया जा रहा है कि यह विवाद कुछ दिन पहले कुत्ते को घुमाने को लेकर शुरू हुआ था, जिसके बाद गाली-गलौज हुई थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने सुजीत पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

 घटना की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने हत्या के इस मामले में दो नाबालिगों के साथ एक अन्य आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि वे इस पूरे मामले का खुलासा गुरुवार दोपहर तक कर सकते हैं।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    राजधानी रायपुर में साइबर अपराध से जुड़े म्यूल बैंक खातों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस और एंटी क्राइम एवं साइबर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान
    error: Content is protected !!