झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से गई 13 साल की बच्ची की जान, गांव में मचा हड़कंप

 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के सिलपहरी गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के दौरान 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची का नाम खुशबू वाकरे था, जो सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवार गहरे सदमे में है।

बच्ची की मां ने बताया कि खुशबू को रात में अचानक तेज दस्त होने लगे। तबियत बिगड़ने पर उन्होंने भगवान दास नामक झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराया, जो पिपलामार गांव का निवासी है। पहले भी परिवार उसका इलाज करवा चुका था, लेकिन इस बार इलाज के दौरान बच्ची की हालत और बिगड़ गई। डॉक्टर ने उसे बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी, लेकिन तब तक खुशबू की सांसें थम चुकी थीं।

परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने खुशबू को मृत घोषित कर दिया। परिवार का आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने उनकी बेटी की जान ले ली। ग्रामीणों ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया और डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने भी चेतावनी दी है कि भविष्य में गैर-प्रमाणित डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। इस दर्दनाक हादसे से पूरे बिशेषरा गांव में शोक की लहर फैल गई है।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!