समग्र शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को वितरित की गयी सहायक उपकरण सामाग्री दिव्यांग बच्चों के अन्दर छिपी है असीमित प्रतिभा – विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव

नगरी/धमतरी/ वनांचल स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी में समग्र शिक्षा अंतर्गत दिनांक 19 अप्रैल को विकासखंड स्रोत केंद्र नगरी के सभाकक्ष में विधायक सिहावा विधान सभा क्षेत्र डॉ.श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव के मुख्य आतिथ्य में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सहायक सामग्री वितरित की गयी | इस अवसर पर विधायक डॉ.श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव ने कहा की दिव्यांग बच्चों के अन्दर असीमित प्रतिभा छिपी होती है | उन्होंने दिव्यांग बच्चों को समाज का अभिन्न अंग बताते हुए उनके कल्याण के लिए आगे आकर कार्य करने की अपील की | विधायक डा.श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव ने समग्र शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के कल्याण के लिए चलाये जा रहे योजना की सराहना करते हुए बी.ई.ओ.नगरी सतीश प्रकाश सिंह को दिव्यांग बच्चों के कल्याण तथा उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए समाज की भागीदारी लेने के निर्देश दिए | इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने दिव्यांग बच्चों के कल्याण के लिए शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा अंतर्गत संचालित किये जा रहे योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी से अवगत कराया | बी.आर.पी. शमा रिजवाना ने वितरित किये जा रहे सामग्री के समुचित उपयोग किये जाने की जानकारी बच्चों,पालकों तथा शिक्षकों को दी | विकासखंड नगरी के विशेष आवश्यकता वाले बच्चें – गुंजन, लोकेश मंडावी, चमन कुंजाम,तारनी को व्हीलचेयर, टिकेश,भौतिक कुमार,जीतेन्द्र कुमार ध्रुव को वाकर, प्रेमलता,जीतेन्द्र कुमार,महेश कमार,चांदनी,मेडिसिन बॉक्स, एवं तेजेश को लो-विज़न किट सहित अन्य बच्चों को सहायक उपकरण सामग्री प्रदान की गयी | कार्यक्रम में भानेंद्र ठाकुर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूषण साहू, वरिष्ठ पत्रकार द्वय जीवन नाहटा, किशन मगेन्द्र, बी.आर.सी.बी.एम्.साहू, सी.ए.सी.लोमश साहू, शिक्षक-शिक्षिकाएं , दिव्यांग बच्चें तथा उनके पालक गण उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    कोरबा 02 मार्च। जिले के केंदई रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!