बजट पर :- कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत

कोरबा/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जारी बजट दूरदर्शी और जनहितकारी है। कांग्रेस की सरकार ने बजट में बच्चों से लेकर युवा, बुजुर्ग, व्यापारी, अधिकारी-कर्मचारी, किसानों सहित सभी वर्गों का खास ख्याल रखा है। युवाओं के लिए जहां व्यापम व पीएससी की परीक्षा के लिए शुल्क नहीं लेने की घोषणा कर बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत प्रदान किया गया है, जो शुल्क का भार वहन नहीं कर सकने के कारण परीक्षा से किनारा कर लिया करते थे। शासकीय अधिकारी व कर्मचारियों के पुराने पेंशन को बहाल करना ऐतिहासिक निर्णय है। इससे अधिकारियों के कार्यक्षमता में सकारात्मक बदलाव भी मिलेगा वहीं उनका सेवानिवृत्ति उपरांत भविष्य भी सुखद रहेगा। आत्माराम हिन्दी मीडियम स्कूल प्रारंभ करना शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम है। शहर क्षेत्र के गरीबों को पक्का मकान देने के लिए योजना अच्छी पहल है। मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय भी बढ़ाया है। विधायकों को खर्च की राशि 4 करोड़ रुपए कर दी गई है जिससे विधानसभा क्षेत्रों में विकास में और गति आएगी।
0 कोरबा लोकसभा को सौगात
सांसद ज्योत्सना महंत ने कोरबा संसदीय क्षेत्र के भरतपुर एवं खड़गवां-चिरमिरी में नवीन अनुविभागीय कार्यालय के स्थापना के साथ ही कोरबा जिले में दीपका और भैंसमा को नई तहसील की सौगात मुख्यमंत्री द्वारा दिए जाने पर आभार जताया है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल
    error: Content is protected !!