बागपत मुस्लिम समाज के युवा भाजपा के लिए कर रहे प्रचार

  • मुस्लिम समाज के लोग मुफ्त में राशन, सरकारी अस्पतालों में अच्छा ईलाज, गरीबो के लिए मुफ्त में मकान जैसी अनेकों सुविधाओं के लिए जता रहे भाजपा सरकार का आभार
  • शाहरूख कुरैशी बोले योगेश धामा के नेतृत्व में बागपत में हर धर्म के लोगों को मिला सम्मान, उन्होंने धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वालों से सावधान रहने की अपील की

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

बागपत में भाजपा को जिताने के लिए मुस्लिम समाज के युवा डोर-टू-डोर जाकर सम्पर्क कर रहे है और उनको बता रहे है कि भाजपा ही हमारे आने वाली पीढ़ियों को एक अच्छा भविष्य दे सकती है। भाजपा के मुस्लिम कार्यकर्त्ता भाजपा सरकार द्वारा दिये जा रहे मुफ्त में राशन, सरकारी अस्पतालों में अच्छा ईलाज, गरीबों के लिए मुफ्त में मकान, अच्छी सड़के जैसी अनेकों मूलभूत सुविधाओं को गिनाना नही भूलते साथ ही साथ मुस्लिम महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासो को बताया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार कर रहे मुस्लिम समाज के भाजपा से जुड़े युवा कार्यकर्त्ता शाहरूख कुरैशी बताते है कि भाजपा सरकार निस्वार्थ भाव से हर धर्म-जाति के लोगों के उज्जवल भविष्य के लिए कार्य कर रही है। कहा कि बागपत के विधायक योगेश धामा के नेतृत्व में बागपत में हर धर्म के लोगो को पूरा-पूरा मान-सम्मान मिला और उन्होंने हर किसी के सुख-दुख में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कहा कि मुस्लिम समाज को आजादी के बाद से ही हमेशा एक वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है, लेकिन उनके उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा के अलावा किसी भी राजनैतिक पार्टी ने कार्य नही किया। कहा कि आज का मुस्लिम समाज साक्षर है, पढ़ा-लिखा है और सही और गलत को भलि-भॉंति समझता है। कहा कि योगी आदित्यनाथ सिर्फ उन्हीं लोगों की गर्मी निकालने की बात करते है जो इंसानियत के दुश्मन है और हिन्दुओ व मुस्लिमों के बीच नफरत फैलाकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और देश को कमजोर करने का प्रयत्न करते है , भले ही वह किसी भी धर्म-जाति के क्यो ना हो। कहा कि पिछले 5 वर्षो में हिन्दू-मुस्लिम जिस भाईचारे के साथ यूपी में रहे है वह एक रिकार्ड है। उन्होंने धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वाले लोगों से सावधान रहने और आने वाली पीढ़ियों के अच्छे भविष्य के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की।

  • Related Posts

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

     तीज-त्योहारों,राष्ट्रीय पर्व पर देते हैं मान-सम्मान कोरबा। उम्र के अंतिम पड़ाव पर जिन वृद्धजनों को उनके परिजनों ने छोड़ दिया है, या किसी कारण से वृध्द आश्रम में रहकर एकाकी…

    Read more

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!