“कोरोना महामारी से बचाव एवं सुरक्षा हेतु 3 जनवरी को नगरी विकासखण्ड के 15 से 18 वर्ष आयु के बच्चों ने निर्भीकता एवं उत्साह पूर्वक लगवाया ‘कोवेक्सीन टीका”

नगरी/धमतरी/ शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर पी.एस. एल्मा के मार्गदर्शन में विकासखंड नगरी के 15 से 18 वर्ष आयु के बच्चों ने कोरोना महामारी से बचाव और अपनी सुरक्षा हेतु शाला परिसर में ही बनाये गये टीकाकरण केन्द्रों में जाकर निर्भीकता एवं उत्साहपूर्वक “कोवेक्सीन टीका” लगवाया ।

विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव एवं सुरक्षा हेतु कोविड -19 का टीकाकरण 3 जनवरी को नगरी विकास खण्ड में व्यापक रूप से सम्पन्न हुआ । नगरी विकास खण्ड में 15 से 18 वर्ष आयु के बच्चों को “कोवेक्सीन टीकाकरण” के लिये 49 शासकीय – अशासकीय हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल में ही टीकाकरण केन्द्र बनाया गया था ।

जहाँ बच्चों ने कोरोना महामारी से बचाव एवं अपनी सुरक्षा के लिये पूरी निर्भीकता और उत्साह के साथ कोवेक्सीन का टीका लगवाया । शाम 4 बजे तक प्राप्त जानकारी अनुसार 5744 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका हैं । शाम तक शेष बच्चों का टीकाकरण जारी था । दिनाँक 4 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेक्टरवार निर्धारित किये गए सीएचसी , पीएचसी ,एचडब्लूसी एवं सीएच के टीकाकरण केन्द्रों में बच्चें अपने पालक और शिक्षकों के साथ जाकर कोवेक्सीन का टीका लगवाएंगे ।

बीईओ सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि नगरी विकास खण्ड में सघन टीकाकरण महाअभियान हेतु शासकीय-अशासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में बनाये गए 49 टीकाकरण केन्द्रों में 15 वर्ष से 18 वर्ष आयु के सभी बच्चों के टीकाकरण हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किये गए रोस्टर अनुसार स्कूल में टीकाकरण के दरम्यान अनिवार्य रूप से कोविड 19 से सुरक्षा एवं बचाव हेतु मास्क, सेनिटाईजेशन, सोशल डिस्टेनसिंग के नियमों का पालन करते हुऐ स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा बच्चों का टीकाकरण किया गया । टीकाकरण कार्य में विकास खण्ड शिक्षा कार्यालय नगरी , सभी संस्था के प्राचार्य, शिक्षकों ,शाला स्टाफ ,संकुल समन्वयको, बच्चों के पालकों तथा शाला विकास समिति के सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ ।

  • Related Posts

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

     तीज-त्योहारों,राष्ट्रीय पर्व पर देते हैं मान-सम्मान कोरबा। उम्र के अंतिम पड़ाव पर जिन वृद्धजनों को उनके परिजनों ने छोड़ दिया है, या किसी कारण से वृध्द आश्रम में रहकर एकाकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!