
तिल्दा/ नेवरा/ आज भाजपाई भाजपा कार्यालय नेवरा में आवश्यक बैठक लेंगे जिसमें नगर पालिका तिल्दा नेवरा के मुख्य अधिकारी गोवर्धन दास डहरिया के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार और भाजपा के जनप्रतिनिधियों से भेदभाव को लेकर नगरपालिका के घेराव को लेकर बनाया जाएगा रणनीति, मंडल के महामंत्री सौरभ कुमार जैन ने बताया कि यह बैठक मंडल के अध्यक्ष ईश्वर यदु के नेतृत्व में आव्हान किया गया है जिसमें भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए और नगर में निवासरत प्रदेश, जिला, एवं नगर पालिका में भाजपा के जितने भी प्रतिनिधित्व कर रहे भाजपा पार्षदों को व मंडल के समस्त पदाधिकारी और मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी अध्यक्ष पदाधिकारी को इस बैठक में भाग लेंगे और सभी मिलकर नगर पालिका के सीएमओ के कार्यकाल को घेरने की रणनीति में योगदान देने की अपील किया गया है यह बैठक 20 -12 – 2021 दिन सोमवार को दोपहर 2:00 बजे प्रारंभ होगा जिसकी तैयारी किया जा चुका है वही मंडल के महामंत्री मनोज निषाद ने बताया कि जब से तिल्दा नेवरा के पालिका में इस सीएमओ ने प्रभार लिए हैं तब से लेकर आज तक जनहित में एक भी कार्य इनके द्वारा नहीं किया गया है सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार देखने को मिलता है वही गर्मी के दिनों में मई जून 2021 में पूरा शहर पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसता हुआ इन्हीं के कार्यकाल में दिखा था कुछ महीनों में फिर से वही गर्मी का दिन आने वाला है और फिर वही समस्या शहर के लोगों के सामने आने वाला है पिछले कई सालों से शहर में चल रहे पाइपलाइन के कार्य में इतना धीमा पन है कि क्या बताया जाए और इतना भ्रष्टाचार है कि यह कार्य अभी तक शहर में पूरा नहीं हो पाया है जगह-जगह को हर रोड को गली को खोदकर के उसको वैसे ही छोड़ दिया जा रहा है जिससे लोगों को बड़ी परेशानी हो रहा है और हम जनप्रतिनिधियों को लोगों को समझाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है वहीं इनके पालिका में जब से यह प्रभार में आये हैं कोई भी काम बिना पैसे का नहीं होता है चाहे वह मृत्यु प्रमाण पत्र हो चाहे वह जन्म प्रमाण पत्र हो चाहे वह निराश्रित पेंशन का मामला हो चाहे वह राशन कार्ड की मामला हो वही राशन कार्ड के लिए लोग नगरपालिका के चक्कर काट काट के थक जाते हैं लेकिन नही बनता है वही बाहर के एजेंट लोग हजार 12 सौ रुपये लेकर के इसी नगरपालिका से राशन कार्ड बनवा करके लोगों को दे रहे हैं ऐसे भ्रष्टाचार देखने को आपको सिर्फ तिल्दा नेवरा के पालिका में मिलेगा और भी विभिन्न प्रकार के अनियमितताओं का खेल पालिका में इस प्रभारी सीएमओ के कार्यकाल में फल फूल रहा है जोकि जनता का बहुत बड़ा नुकसान है जनता का काम पालिका में निशुल्क और सम्मान के साथ किया जाना चाहिए लेकिन इस प्रभारी सीएमओ के चलते यहां पर जनता अपने आप को असहाय महसूस करते हुए पालिका में दिन-रात चक्कर काटते रहते हैं वही यह बात पूरा शहर जानता है कि इस अधिकारी के द्वारा किसी भी को झूठा नोटिस जारी करते हुए उन्हें डराते धमकाते हुए लेनदेन किया जाता है लेकिन वही उनके आवास के कुछ ही दूरी में करोड़ों रुपए का शासकीय नजूल भूमि पर बेखौफ अवैध कब्जा में बिल्डिंग खड़ा किया जा रहा है जिसे न हीं तोड़ना न ही रोकना इनके कार्यकाल में पर कई सवाल को खड़ा करते है ? वही भाजपाइयों के द्वारा बुधवारी बाजार नेवरा में जो गरीबों के लिए दुकान और बाजार हाट का निर्माण किया गया था जिसे भी सीएमओ अपने पद के दुरुपयोग करते हुए बड़े व्यापारियों को सौंप दिया है और वहीं पर दो शासकीय बोर का खनन किया गया है जिसे भी जनता को नहीं बल्कि प्राइवेट दुकानदारों को सौप दिया गया है वही पिछले महीने गर्मी के दिनों में सोमनाथ के एनीकेट के मोटर बनाने में भी लापरवाही लगातार इनके कार्यकाल में किया गया जिसका दुष्परिणाम नगर की जनता को सहना पड़ा था वही करोना काल में इनके ही कार्यकाल पर लाखों रुपए के सैनिटाइजर भाप मशीन की खरीदी बिक्री पर काफी घोटाला की जानकारी सामने आया है जो बहुत जल्द सबके सामने आ जाएगा वही इस बैठक में सभी पार्षद और संगठन के पदाधिकारी रणनीति बनाते हुए सीएमओ के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत व जांच की मांग करते हुए कुछ दिनों का समय पालिका को दिया जाएगा उसके बाद अगर उनके द्वारा अपने कार्यों में सुधार करते हुए इमानदारी से कार्य नहीं किया जाता है तो उग्र आंदोलन नगरपालिका के समक्ष किया जाएगा जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साथ पूरा नगर के जनता बड़े हिस्से में आंदोलन के लिए तैयार बैठे हुए हैं ।








Comments are closed.