• Wed. Apr 2nd, 2025 7:16:24 PM

mediasession24.in

The Voice of People

नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल में मनाया गया संविधान दिवस

ByMedia Session

Nov 27, 2021

कोरबा/मडवारानी/ नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुडा मड़वारानी परिसर में संविधान दिवस कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्या डॉ प्रियंका गुप्ता और मैनेजर सुरेंद्र कुमार डनसेना की उपस्थिति में संपन्न कराया गया।

उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्या द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया, तत्पश्चात विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बच्चों को भारतीय संविधान के जनक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी द्वारा भारतीय संविधान में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई। इसी क्रम में विद्यालय के छात्रों द्वारा भारतीय संविधान के संबंध में भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्या डॉ प्रियंका गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें भारतीय संविधान का सदैव सम्मान करना चाहिए और यह हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम इस संविधान के प्रति सदैव जागरूक रहें। कार्यक्रम के अंत मे सभी शिक्षकों और छात्रों ने भारतीय संविधान के प्रति शपथ ग्रहण की कि वे सदैव अपने संविधान के प्रति सजग रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *