
तिल्दा/नेवरा/ नगर के अंबेडकर चौक पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने अंबेडकर चौक पर अंबेडकर साहब के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया । बाबा साहब अंबेडकर का भारत का संविधान बनाने में उनकी बहुत बड़ी भूमिका और अहम भूमिका है जिसे भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा प्रदेश के आव्हान पर पूरे छत्तीसगढ़ में अंबेडकर साहब को याद किया गया। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी तिल्दा शहर और ग्रामीण के कार्यकर्ताओं के द्वारा भी मनाया गया संविधान दिवस वही जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हर भारतीय नागरिक के लिए हर साल 26 नवंबर का दिन बेहद खास होता है। दरअसल यही वह दिन है जब देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। यह संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं, वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य में हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं। हर वर्ष 26 नवंबर का दिन देश में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्र कुमार पाटिल जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रायपुर ग्रामीण , ईश्वर यदु मंडल अध्यक्ष, भागबलि साहू मंडल अध्यक्ष ग्रामीण, सौरभ जैन शहर महामंत्री, विकास सुखवानी उपाध्यक्ष नगरपालिका तिल्दा नेवरा , मनोज निषाद शहर महामंत्री व पार्षद, रघुवर यदु कोषाध्यक्ष शहर, लुकराम बघेल पार्षद, प्रेम कोसले, अशोक बजाज, सतीश निषाद पार्षद , पोषण वर्मा, पार्षद सुखदेव वर्मा, राजू कुरैशी, शेखर यदु आदि उपस्थित रहे ।
