
तिल्दा/नेवरा/ मुख्यमंत्री भुपेश बघेल पहुँचे बोइरझिटी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हुए शामिल। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल आज हेलीकॉप्टर से तिल्दा के ग्राम बोइरझिटी पहुँचे यहाँ पर उन्होंने छतीसगढ़ मनवा कुर्मी छत्रिय समाज के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष डॉ रामकुमार सिरमौर के निधन पर उनके निवास पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। व शोक संशप्त स्व रामकुमार के सुपुत्र परिवहन आयुक्त वेदव्रत सिरमौर उर्फ राजू व डॉ संजीव सिरमौर एवं परिवार को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री परिवार के बीच काफी देर रुके। मुख्यमंत्री के साथ हेलीकॉप्टर में खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन,छतीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, रायपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष उधो राम वर्मा भी साथ आए थे। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल यहाँ जनप्रतिनिधियों व आमजन से भी मिले। यहाँ तिल्दा छेत्र के समस्त अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।








Comments are closed.