अभिनेता आफताब शिवदासानी कोरोना पाज़िटिव बिलासपुर में हड़कंप

बिलासपुर। अभिनेता आफताब शिवदासानी आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई है । ज्ञात रहे कि
आफताब बिलासपुर पुलिस द्वारा आयोजित साइबर मितान कार्यक्रम को प्रमोट करने बिलासपुर आये थे । इस बीच वह कई विशिष्ट जन से से मिले और पुलिस अधीक्षक समेत कई पुलिस आलाधिकारियों के बीच गए ।

बिलासपुर पुलिस इस बीच साइबर मितान अभियान को अंजाम देकर काफी तारीफ बटोर चुकी है। लेकिन औरों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में कोरोना को लेकर खुद कम जागरूक होने की तस्वीर सामने आई । निश्चित रूप से यह बिलासपुर पुलिस की बहुत बड़ी लापरवाही उजागर हुई है । बिलासपुर पुलिस अब इस मामले में फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है,तो वहीं आफताब खुद ट्वीट कर खुद को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है । बिलासपुर जिला प्रशासन के लिए साइबर मितान से जुड़े लोगों का टेस्ट करवाना अब जरूरी हो जाएगा ।
आफताब बिलासपुर के एक होटल में बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी शामिल हुए,जिसमें बड़ी तादात में नगर के पत्रकार शिरकत कर रहे थे । इसके बाद बिलासपुर के कई और भी कार्यक्रमों में आफताब शामिल हुए । शाम को चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज के बड़े समारोह में भी उन्होंने शिरकत की, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, साइबर मितान, साइबर रक्षक के रूप में वॉलिंटियर भी शामिल हुए। अब आफताब शिवदसानी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इन सभी के होश उड़े हुए हैं। फिलहाल बिलासपुर जिले के ही 200 से अधिक पुलिस कर्मचारी कोरोना संक्रमित है और अब ये एक नई अनचाही मुसीबत सामने आ गई है । कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ जो पहले कोरोना वायरस से बहुत सुरक्षित था अब धीरे-धीरे राजनीति और प्रशासनिक लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण काल से गुजर रहा है।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!