
तिल्दा / नेवरा / चोर दिन हो या रात चोरी को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जा रहे हैं तीन दिन पहले ग्राम जोता में स्थित एक बंद पड़ी राइस मील में दिनदहाड़े चोरों ने धावा बोला और लगभग सवा लाख कीमत के मिल के अंदर लगे मोटर और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। इस वारदात के दौरान मील का चौकीदार किसी काम से घर गया हुआ था। लौटकर आया तो मिल के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ पड़ा था। तब उन्होंने अपने मालिक को जानकारी दी।
संचालक सुंदरदास पंजवानी ने तिल्दा थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करा दी है। इसी तरह ग्राम कुंदरू में चोरों ने एक घर में धावा बोलकर सोने के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। यहां चोर बाइक पर सवार होकर आए थे चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।बताया जाता है दो युवक एक बाइक पर शंकर लाल यादव के घर से चोरी कर बाइक पर जाते हुए कैमरे में दिख रहे है। घर में हुई चोरी की रिपोर्ट शंकर यादव के द्वारा पुलिस थाना तिल्दा में करा दी गई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।







Comments are closed.