बालको के प्रोत्साहन से किसानों ने ली स्वास्थ्यवर्धक काले चावल की फसल

एबालकोनगर / वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की सामुदायिक विकास परियोजना ‘मोर जल मोर माटी’ के तहत क्षेत्र के किसानों ने औषधीय गुणों वाले काले चावल की खेती प्रारंभ की है। मधुमेह सहित अनेक रोगों में यह चावल फायदेमंद है। सामान्य चावल के मुकाबले काले चावल का बाजार मूल्य अधिक है। वर्ष 2020 से ग्राम दोंदरो और आसपास के क्षेत्रों में प्रयोग के तौर पर प्रारंभ काले चावल की खेती के रकबे मंे बढ़ोत्तरी हुई है। बालको-नाबार्ड प्रोत्साहित कोरबा कृषक उन्नयन प्रोडक्शन कंपनी लिमिटेड (केकेयूपीसीएल) ने इस वर्ष तमिलनाडु राज्य को काले चावल की आपूर्ति करने में सफलता पाई है।

कृषि विज्ञान शोध केंद्र, कटघोरा के विशेषज्ञों के अनुसार काले चावल में एंथोसायनिन और फ्लेवोनोइड जैसे अनेक एंटीऑक्सिडेंट के अलावा फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। काले चावल कोलेस्ट्रॉल और मधुमेह को नियंत्रित करने में मददगार हैं साथ ही इनमें एंटी-कैंसर तथा एंटी-इफ्लेमेटरी गुण पाये जाते हैं। इनमें फाइबर भी खूब होता है। एंथोसायनिन से रक्त लिपिड में सुधार होता है जिससे हृदय संबंधी रोगों से सुरक्षा मिलती है। इन खूबियों के कारण मधुमेह और हृदय रोगियों के लिए काला चावल उत्तम माना जाता है।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने किसानों द्वारा जैविक तकनीकों की मदद से औषधियुक्त काले चावल की खेती पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत काले चावल की खेती बालको की विशिष्ट पहल है। इससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। वेदांता-बालको ने कृषि उन्नयन को सदैव ही प्रोत्साहित किया है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया है कि वे बालको-नाबार्ड संचालित कृषि उन्नयन परियोजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं।

बालको की कृषि प्रोत्साहन योजनाओं से लाभान्वित होने वाले दोंदरो गांव के श्री अशोक चंद्रा ने बताया कि बालको स्थापित वेदांता एग्रीकल्चर रिसोर्स सेंटर ने उन्हें वर्ष 2020 में जैविक कृषि के जरिए एक एकड़ खेत में काले चावल की फसल लेने में मदद की। रासायनिक खेती के मुकाबले जैविक खेती की लागत 50 फीसदी कम थी। पिछले वर्ष के आंकड़ों से उत्साहित होकर वर्ष 2021 में श्री चंद्रा ने चार एकड़ खेत में काले चावल की रोपाई की है। उन्होंने तकनीकी मदद के लिए बालको के प्रति आभार व्यक्त किया है।

नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री संजीव प्रधान ने बताया कि बालको और नाबार्ड की पहल से स्थानीय किसानों को लाभ मिला है। किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों से जोड़ने, शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा उसका लाभ लेने में मदद करने और कृषक संघ द्वारा उत्पादित फसलों को बाजार तक पहुंचाकर उन्हें उचित मूल्य दिलाने की दिशा में केकेयूपीसीएल उत्कृष्ट भूमिका निभा रहा है।


  • Related Posts

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

     तीज-त्योहारों,राष्ट्रीय पर्व पर देते हैं मान-सम्मान कोरबा। उम्र के अंतिम पड़ाव पर जिन वृद्धजनों को उनके परिजनों ने छोड़ दिया है, या किसी कारण से वृध्द आश्रम में रहकर एकाकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!