
तिल्दा/नेवरा/ भारतीय जनता पार्टी तिल्दा शहर एवं ग्रामीण के पदाधिकारी मिले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी से नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ईश्वर यदु के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय रायपुर में। जिसमें पार्टी वरिष्ठ नेताओं व प्रभारी को मंडल के कार्य प्रणाली की विस्तृत जानकारी सौंपा गया जिससे देखकर प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी ने तिल्दा मंडल अध्यक्ष के टीम को इस कार्य के लिए बधाई दिया व महामंत्री सौरभ जैन ने नवनियुक्त अध्यक्ष ईश्वर यदु के कार्यकाल पर हुए संगठन के रचनात्मक कार्यक्रमों का विवरण वरिष्ठ नेताओं से साझा किया । जिसमें मंडल के महामंत्री सौरभ जैन भागबली साहू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, मनोज निषाद पार्षद मंडल उपाध्यक्ष, सतीश निषाद अध्यक्ष युवा मोर्चा व पार्षद, टेकराम यदु महामंत्री ग्रामीण, सुभाष मंडावी अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति, विशेष रुप से उपस्थित रहे । मंडल अध्यक्ष ने प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी से तिल्दा मंडल मैं समय निकाल कर आने का न्योता दिया जिस पर उन्होंने आने वाले समय में फिर कभी तिल्दा मंडल पहुंचने की बात कही ।







Comments are closed.