
कोरबा/ श्री सिंधु अमरधाम आश्रम चकरभाठा के संत सांई लालदास जी का दिव्य संत्संग मंगलवार को कोरबा मे किया गया ।
अपने आशीर्वचनो मे सांई जी ने कहा कि सिंधी समाज के ईष्टदेव भगवान झूलेलाल जी इस की बात को हमें कभी नहीं भुलना चाहिए चालीहे साहब की महिमा का वर्णन करते हुए सांई जी ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए भगवान झूलेलाल ने अवतार लेकर हिंदू सिंधी धर्म की रक्षा की थी हमे अपने ईष्टदेव का प्रचार प्रसार मिलकर करना चाहिए ।
दिव्य सत्संग का आयोजन श्री झूलेलाल मंदिर समिति कोरबा द्वारा किया गया।
सत्संग मे स्वामी भाई बाजाराम दरबार के गद्दीदार श्री संतदास जग्यासी जी ने विशेष रुप से अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम मे पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के अध्यक्ष सर्वश्री कंवरलाल मनवानी, संरक्षक श्री महेश निहलानी, चंदन दास कोटवानी, ठाकुर दास मनवानी, किशनचंद दावडा, परसराम रोहरा, नरेश जगवानी, मनोज जेठानी, बच्चूमल मखवानी, नारायण रोहरा, रूपेश. मलानी, घनश्याम कलवानी, अजय विधवानी, लक्षमन दास बुधवानी, मनोज तेजवानी, राजकुमार केरवानी, राजेश टेवानी, सेवक गनवानी, श्रीमती श्वेता वाधवानी, श्रीमती मीत रोहरा, श्रीमती योगीता रोहरा,श्रीमती शालु टेवानी, श्रीमती ममता केरवानी, श्रीमती कोमल रामचंदानी, श्रीमती काजल कलवानी, राजकुमार गनवानी, अशोक कलवानी, भरत तलरेजा, श्याम लाल कलवानी, राजकुमार गंगवानी, रमेश टेवानी,आनंद राम बुधवानी, लक्की सचदेव, मनीष जगतवानी,प्रहलाद वासवानी, राजकुमार ग्यानचंदानी,बलराम सचदेव, अशोक मखवानी के साथ साथ बडी संख्या मे संगत ने सांई जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।











Comments are closed.