गुमशुदा बालिका नेहा की सैकड़ों फीट गहरी खदान में मिली लाश, 22 सितंबर से थी लापता

कोरबा/दीपका/ कुसमुण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत बन्द लक्ष्मण कोयला खदान जिसे एसईसीएल गेवरा ने अधिकृत किया है, बीते कई वर्षो से यहां सेकड़ो मीटर नीचे पानी भरा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस गहरे पानी में एक लाश तैरती हुई दिखाई दी थी। आंशका जताई जा रही थी कि यह लाश कुसमुण्डा क्षेत्र अंतर्गत मनगांव में रहने वाली 14 वर्षीय नेहा केवर्त की है, जो बीते 22 सितंबर से लापता थी। शव बाहर निकाले जाने के बाद पहचान स्पष्ट हो गई मृतका के भाई ने बताया कि वह लाश उसकी बहन की है उसने बताया कि मृतका के शरीर में खरोंच का निशान भी नही है।

शव को गहरे पानी से बाहर निकालना बड़ी चुनोती थी क्योंकि जंहा पर यह शव देखा गया था वहां अत्यधिक गहराई है। वहां तक पंहुच पाने का कोई मार्ग नही था । चूंकि बालिका इस ओर दिशा मैदान गयी थी, इसलिए किसी अनहोनी की आशंका में उसे ढूंढने की कोशिश की गई पर खतरनाक खाई और उबड़ खाबड़ पगडंडी में किसी के लिए नीचे जाना संभव नही था। ऐसे में गांव के ही कुछ युवकों ने ड्रोन कैमरे की मदद से कई सौ मीटर तक कई घण्टो खोजबीन की। तभी उन्हें पानी में तैरता एक शव दिखा, जिसकी पहचान नहीं हो पा रही थी । SECL गेवरा खदान से वहां तक पंहुचने मदद मांगी गई गेवरा खदान की ओर से रास्ता बनाकर वहां पहुंचने की व्यवस्था बनायी गई ।
आपको बता दें गेवरा के बन्द लक्ष्मण खदान का यह हिस्सा अत्यंत दुर्गम व खतरनाक है। लोगो से अपील की जा रही है, कि वे कभी भी वहां जाने की कोशिश बिल्कुल भी ना करें। बड़ी अनहोनी हो सकती है

  • Related Posts

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    कोरबा 02 मार्च। जिले के केंदई रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!