घर में बार-बार सांप के निकलने से थे परेशान, नशे की हालत में जहरिले सांप को ही खा डाला

कोरबा/  दो लोगों ने शराब के नशे में मदहोश होकर जहरीले करैत सांप को ही खा लिया। कोतवाली थाना अंतर्गत इंदिरा नगर मोहल्ले के जैतखाम परिसर में निवासरत सुंदर आनन्द के घर बेलिया करैत सांप निकला था। इस सांप को घर के एक सदस्य ने मारा और जला कर घर के बाहर गली में फेंक दिया। रात के समय ही बस्ती में ही रहने वाले राजू जांगड़े और हितेंद्र आनंद शराब के नशे में घर पहुंचे। इनका नजर उस मरे हुए बेलिया करैत पर पड़ा और उसे अपना निवाला बना लिया। सांप को खाने के कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी तब फौरन उन्हें परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल में हितेंद्र आंनद ने बताया की जब वे शराब पीकर घर जा रहे थे, तभी मोहल्ले में उस जले हुए सांप पर उनकी नजर पड़ी। जिसके बाद राजू जांगड़े ने उस सांप को पहले अपने मुंह से काट लिया। फिर हितेंद्र ने उस सांप को  छिनकर काट लिया। हितेंद्र ने आगे बताया की घर में बार-बार एक ही करैत सांप निकलता था। जिससे वे परेशान थे इसिलिए गुस्से में उस सांप को काट दिया।

घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है। जहां घटना स्थल से सांप के कुछ अवशेष और जला हुआ लकड़ी जब्त कर परिजनों का बयान लिया गया।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!