साइकिल रैली निकाल कर दिया पोषण का संदेश

रायपुर/ प्रदेश में शुरू पोषण माह के अंतर्गत गुढ़ियारी सेक्टर के डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड में पोषण साइकिल रैली किशोरी बालिकाओं द्वारा निकाली गई जिसमें सुपोषित छत्तीसगढ़ बनाने के संकल्प का संदेश दिया गया।
पोषण और स्वच्छता की अलख जगाने के लिए निकली गई साइकिल रैली का नेतृत्व गुढ़ियारी सेक्टर की पर्यवेक्षक रीता चौधरी ने किया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पांडे और परियोजना अधिकारी सोमनाथ राजपूत के मार्गदर्शन में कोविड-19 के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है ।
रीता चौधरी ने बताया: ‘’ पोषण माह के अंतर्गत किशोरियों ने साइकिल रैली निकालकर सुपोषित छत्तीसगढ़ बनाने के संकल्प का संदेश दिया है ।‘’
किशोरियों ने साइकिल पर कुपोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने वाले नारे लिखीं तख्तियां लगाई हुईं थीं।
कुपोषण बड़ी समस्या के साथ चुनौती भी है। इसीलिए सुपोषण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। खानपान और सफाई पर जोर दिया जाना बहुत जरूरी है, रीता चौधरी ने बताया । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह जागरूकता रैली आयोजित की गई थी|
उन्होंने कहा इस रैली में “सही पोषण छत्तीसगढ़ रोशन’’ का संदेश देने की कोशिश की गई है। बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं में कुपोषण की समस्या को पूरी तरह समाप्त करने तथा आम लोगों को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करने के लिए पोषण माह के रूप में मनाया जाता है।
इस माह के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं|

साइकिल रैली में भाग ले रही किशोरी रिया जाधव कहती है: ‘’हम लोगों ने वार्ड में साइकिल रैली कर लोगों को ‘’सही पोषण छत्तीसगढ़ रोशन’’ का संदेश दिया है। इस रैली के माध्यम से हमने हमजोली किशोरियों को पोषण के साथ-साथ विशेष दिनों में स्वच्छता को ध्यान रखने का भी संदेश दिया है , साथ ही किशोरियों को पोषित थाली खाने और समय-समय पर महिला एवं बाल विकास द्वारा किशोरियों के लिए आयोजित होने वाले रक्त में हीमोग्लोबिन (एचबी) का स्तर की जांच कार्यक्रम में भाग लेने का भी संदेश दिया है।‘’

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!