कोरबा:-देवर को मैसेज कर बस स्टैंड से गायब हुई नई नवेली दुल्हन,पीड़ित पति पहुंचा थाने

कोरबा/ कोरबा मे एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां, पति के साथ चिरमिरी जाने के लिए निकली नवविवाहिता पत्नी बस स्टैंड से अचानक गायब हो गई, पत्नी के अचानक लापता हो जाने के बाद पति काफी परेशान हो गया. वहीं, पत्नी ने देवर के मोबाइल पर एक ऐसा मैसेज भेज दिया था. जिसके बाद पति राजू साहू के रिपोर्ट पर कोरबा पुलिस ने गुम इंसान का रिपोर्ट दर्ज कर लिया है. बता दें कि यह पूरा मामला कोरबा के टीपी नगर बस स्टैंड का है. जहां, सरसींवा बलौदा बाजार निवासी पति राजू साहू अपनी पत्नी यशोदा साहू के साथ चिरमिरी जाने के लिए कोरबा पहुंचा था. बस स्टैंड से दोनों चिरमिरी जाने वाली बस पर सवार हो गए. कुछ समय बाद पत्नी ने पति से कहा मुझे भूख लगी है, कुछ खाने के लिए ले आओ.

जिसके बाद पति बस से नीचे उतरकर कुछ खाने का सामान लेने चला गया, लेकिन जब वापस लौटा तो पत्नी सीट पर नहीं थी, वो बस से गायब हो गई थी. जिसके बाद पति ने आसपास तलाश किया और पत्नि के नहीं मिलने पर पति राजू साहू ने सीएसईबी पुलिस चौकी पहुंचकर पूरी आप बीती सुनाई.
 
मिली जानकारी के मुताबिक सरसींवा बलौदा बाजार निवासी पति राजू साहू और यशोदा साहू की शादी को महज 3 महीना हुआ था. वहीं, राजू साहू से पूछताछ में पता चला कि उसकी पत्नी यशोदा साहू ने अपने देवर के मोबाइल पर मैसेज भेजा था कि मैं कहीं जा रही हूं अपने भाई को वापस ले जाओ. बहरहाल राजू साहू पुलिस के साथ मिलकर अपनी पत्नी की तलाश में जुट गया है ।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!