
कोरबा/ स्कूल में साथ पढ़ने वाले 8 छात्र स्कूल जाने के नाम से घर से निकले और पहुंच गए पिकनिक स्पॉट परसाखोला जिसमे से एक कि डूबने से मौत हो गयी है छात्र का नाम लक्ष्य कुकरेजा है जो प्रताप कुकरेजा का पुत्र है । बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत दोस्तों के साथ स्कूल जाने के नाम पर घर से निकले 8 दोस्त स्कूल न जाकर बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत पिकनिक स्पॉट परसाखोला पहुंच गए आठो दोस्त परसाखोला पिकनिक स्पॉट में नहा रहे थे इसी दौरान लक्ष्य कुकरेजा नामक 14 वर्षीय छात्र गहरे पानी में डूबने लगा दोस्त को डूबते देख बाकी दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया
लेकिन उसे बचा नहीं पाए तभी परसाखोला के स्थानीय युवकों ने रेस्क्यू कर छात्र के शव को बाहर निकाला । छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है ।








Comments are closed.