कोरबा जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक ने निभाया पालक का फर्ज

■ जेल में सजा काट रहे दंपति के नाबालिक बच्चो को स्वंय लेकर पहॅुचे बालिका गृह ■ बालिका गृह का किया निरीक्षण ■ शिक्षक एवं प्रेरक बन पढ़ाया जीवन जीने की कला ■महापुरूषो की जीवनी सुनाकर समझाया सफल होने का मंत्र ■

कोरबा/ पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा जेल मे सजा काट रहे बंदी के नाबालिक बच्चो को उचित संरक्षण हेतु बालिका गृह में भेजकर एक बार फिर से संवेदनशील पुलिस अधिकारी होने का परिचय दिया है। बालिका गृह के डायरेक्टर के साथ बालिका गृह का निरीक्षण कर बालिका गृह में रह रही बालिकाओं को शिक्षक बनकर पढ़ाया और सम्मान जनक जीवन जीने के संबंध में नैतिक शिक्षा दी, साथ ही बालिकाओं का कुशलक्षेम पूछकर उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति करने का आश्वासन दिया।
पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) को सूचना मिला था कि न्यू रेल्वे कॉलोनी निवासी एक परिवार के माता-पिता को धोखाधड़ी के प्रकरण में 03 वर्ष की सजा हुई है, जो जेल में सजा काट रहे हैं, जिनके पांच नाबालिक बच्चे है । घर में संरक्षक न होने से उनके जीवनयापन एवं संरक्षण का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल द्वारा उपरोक्त सूचना पर अपने मातहतो को भेजकर जानकारी लिया गया, जो पाया गया कि न्यू रेल्वे कॉलोनी निवासी एक परिवार में पति-पत्नि दोनो को 03 वर्ष की सजा हुई है, दंपति के कुल 06 संतान है जिसमें एक लड़का और पांच लड़कियॉ है। सबसे बड़ी लड़की बालिक है जो रायपुर में किसी कंपनी में प्राईवेट जॉब करती है, हॉस्टल में रहती है, उसके पास सभी बच्चों को अपने साथ रखने की सुविधा नही है। इनका भाई करीब 17 वर्ष का है जो अपने मौसा जी के साथ रहना चाहता है, किन्तु शेष 04 नाबालिक बच्चियों के उचित संरक्षण एवं देखभाल की व्यवस्था नही है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा मामलें में विशेष रूचि लेते हुए सभी नाबालिक बालिकाओं को बाल कल्याण समिति कोरबा के समक्ष प्रस्तुत कराकर बालिका गृह कोरबा में रहने का प्रबंध कराया गया एवं नाबालिक बालिकाओं को स्वंय साथ लेकर बालिका गृह कोरबा पहॅुचे। बालिका गृह कोरबा की डायरेक्टर श्रीमति रूकमणी नायर को बालिकाओं के उचित देख रेख एवं सरंक्षण के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने बालिका गृह की डायरेक्टर श्रीमति रूकमणी नायर के साथ बालिका गृह का निरीक्षण कर वहॉ निवासरत् सभी बालिकाओं से मिलकर उनका हाल-चाल जाना । बालिकाओं के शिक्षा एवं वहॉ रहने के प्रबंध के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई। श्री भोजराम पटेल द्वारा बालिकाओं को स्वंय पढ़ाया गया, महापुरूषों की जीवनी बताकर उनके नक्शे कदम पर चलकर आत्मनिर्भर बनकर सम्मान पूर्वक जीवन जीने के टिप्स दिये गये, साथ ही नैतिकता का पाठ पढाया। बालिकाओं से उनकी आवश्यकताओं के बारे में पूछे जाने पर कुछ बालिकाओं ने स्पोर्ट्स किट, स्पोर्ट्स शू की मांग की, एक बालिका ने सिलाई मशीन की मांग की, बालिका गृह की डायरेक्टर द्वारा लाईट बंद होने की स्थिति में अंधेरा होने के बारे में बताकर एक इनवर्टर की आवश्यकता होना बताया, जिसे पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिशीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल को अपने बीच पाकर बालिकाएं काफी खुश हुई और पुलिस अधीक्षक के पद तक पहॅुचने हेतु किये गये संघर्ष के बारे में पूछा गया। श्री भोजराम पटेल द्वारा जीवन में किए गए संघर्षो के बारे में बालिकाओं को विस्तृत तौर पर जानकारी देकर उन्हें भी लगातार संघर्ष करते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी गई।

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!