

लोक सदन की खबर के बाद जागा विद्युत वितरण अमला

कोरबा/ क्षेत्रीय सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के गोद लिए हुए गांव बैगापाली में विगत कई दिनों से अंधेरा छाया हुआ था। जिसकी विस्तृत खबर कल के अखबार में लोक सदन द्वारा प्रकाशित की गई थी। इस समाचार के पश्चात विद्युत विभाग हरकत में आया और आज शाम होते-होते तक ग्राम बैगापाली में ट्रांसफार्मर लग गया और गांव में उजाला फैल गया है।
सनद रहे कि बिजली विभाग की उदासीनता के कारण गांव वासियों की लाख शिकायत के बाद भी बिजली विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा था हमारे संवाददाता से मिली खबर के अनुसार विगत 5 दिनों से बैगा पाली में बिजली गुल थी। आज का समाचार कल 27 अगस्त के अंक में विस्तार से प्रकाशित किया गया था।
यहां यह बताना भी लाजिमी होगा कि भूपेश बघेल सरकार यानी कांग्रेस सरकार के आने के बाद कोरबा जिले के अनेक गांव में अक्सर अंधेरा छाया रहता है। लगातार शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों को की जा रही है मगर अफसर कुंभकर्णी निद्रा में सोए हुए हैं बेलगाम कर्मचारी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ठेका प्रणाली भी इसके लिए बहुत कुछ दोषी है।
सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत तक भी इसकी शिकायत पहुंच चुकी है कि इन दिनों जिला में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण अनेक गांव बिजली समस्या से घिरे हुए हैं कहीं ट्रांसफार्मर नहीं है तो कहीं अन्य दिक्कतें है। मगर यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कोरबा लोकसभा के सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के द्वारा गोद लिया गया गांव बैगापाली ही अंधेरे में था तो फिर यह समझा जा सकता है कि बिजली विभाग के कर्मचारी किस तरह मोटी चमड़ी के हो चुके हैं जिन्हें किसी महत्वपूर्ण गांव से भी कोई सरोकार नहीं है।







Comments are closed.