पहली पत्नी का उत्पीड़न करने वाला दुसरी पत्नी के साथ गिरफ्तार

तिल्दा/नेवरा/ प्रकरण इस प्रकार है कि श्रीमती दुर्गा उर्फ कविता बंजारे पति भागीरती बंजारे उम्र 22 साल साकिन वार्ड क्र.05 स्कूल पारा चंगोरी थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर की दिनांक 30/06/2021 को कीटनाशक दवा सेवन कर ली थी जिसे उपचार के लिए मिशन अस्पताल तिल्दा में भर्ती कराया गया था उपचार के दौरान दिनांक 04/07/2021 को श्रीमती दुर्गा उर्फ कविता बंजारे की मृत्यु हो जाने से मर्ग कायम कर जांच में लिया जाकर मृतिका के परिजनों का कथन लिया गया जिन्होंने मृतिका श्रीमती दुर्गा उर्फ कविता बंजारे का विवाह वर्ष 2016 में भागीरती बंजारे के साथ सामाजिक रीति रिवाज से होना तथा भागीरती बंजारे के द्वारा दो-तीन माह पूर्व एक और औरत नीतू कोसले को पत्नी बनाकर लाना तब से मृतिका दुर्गा उर्फ कविता को मानसिक रूप से परेशान रहना तथा मृतिका को उसके पति भागीरती बंजारे के द्वारा उसके मायका ग्राम टोहड़ा ले जाकर छोड़ देना उसके बाद उसे वापस नहीं लाना मृतिका को उसके पति भागीरती के द्वारा दूसरी पत्नी लाने के बाद से पूछ परख न करना , उसके पास नहीं जाना तथा भागीरती की दूसरी पत्नी नीतू कोसले के द्वारा मृतिका को तुम्हारे में ही कुछ कमी है इसलिए तो मुझे पत्नी बनाकर लाया है, मैं तुम्हें सब कुछ बटवारा में दे दूंगी किंतु पति का बंटवारा नहीं होने दूंगी आदि बातें कहने पर मृतिका मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर दिनांक 30/06/ 2021 को कीटनाशक दवा ज़हर पी लेना जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु होना बताएं जांच पर मृतिका श्रीमती दुर्गा उर्फ कविता की मृत्यु उसके पति भागीरती बंजारे तथा उसकी सौत नीतू कोसले के द्वारा मृतिका के प्रति क्रूरता पूर्वक व्यवहार कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करना प्रथम दृष्टया भागीरती बंजारे तथा नीतू कोसले के द्वारा अपराध धारा 498(ए),306,34 भादवि का अपराध घटित करने का आरोप पाए जाने से प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपीयांन घटना के बाद से ही अपने सकुनत से फरार हो गए थे जो मुखबिर सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को आज दिनांक 25/08/ 2021 को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।उपरोक्त कार्यवाही श्री अजय कुमार यादव उमनि/वपुअ महोदय रायपुर के निर्देशन में श्री लखन पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रायपुर एवं श्री के0 बी0 द्विवेदी उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रायपुर के मार्गदर्शन में निरीक्षक शरद चन्द्रा, उप निरीक्षक रनेश सेठिया,प्रधान आरक्षक हिरेन्द्र वर्मा ,आरक्षक जितेंद्र साहू ,तरुण वर्मा, महेन्द्र वर्मा ,के द्वारा किया गया। उपरोक्त अधिकारी/कर्मचारी के द्वारा तत्परतापूर्वक कार्य करते हुए बड़ी मेहनत व लगन से कार्य किया गया है जिससे आरोपियांन को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!