रहस्यमय तरीके से लापता महिला आरक्षक का मामला गरमाया, अब सरकार से सवाल, भाजपा नेता ने कहा- दाल में कहीं है काला

महिला आरक्षक अंजना सहिस

रायगढ/ रायगढ़ जिले की महिला आरक्षक अंजना सहिस का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। भाजपा ने जहां इस मुद्दे को अपने फेसबुक पेज पर जगह दे दिया है वहीं भाजपा नेता ओपी चौधरी ने इस पूरे मामले की न्यायिक जांच करने की मांग कर दी है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री
ओपी चौधरी ने पुलिस मुख्यालय में पदस्थ महिला आरक्षक के रहस्यमय तरीके से गायब होने की घटना पर सवाल उठाते हुए न्यायिक जांच की मांग की हैं। उन्होंने भूपेश सरकार से पूछा है कि पिछले नौ महीने से महिला आरक्षक गायब है मगर, पुलिस विभाग ने अब तक मामले को संज्ञान में क्यो नही लिया ? ड्यूटी पर अनुपस्थित आरक्षक के स्थायी पते पर कोई सूचना या नोटिस क्यो नही भेजी गई।
जिस सीआईडी पर राज्य के गूढ़ मसले हल करने की जिम्मेदारी है वह अपनी ही सहकर्मी के मामले में सोता क्यो रहा ? ऐसा क्यो है कि आरक्षक की माँ के आवेदन के बाबजूद पुलिस महज गुमशुदगी का मामला दर्ज कर हाँथ पर हाँथ धरे बैठी है। आखिर आरक्षक अंजना सहिस के साथ ऐसा क्या हुआ है जिसे प्रदेश की पुलिस छुपाना चाहती है।
गौरतलब है कि रायगढ़ में कई साल तक आरक्षक के पद पर तैनात अंजना सहिस का रायपुर पुलिस मुख्यालय तबादला हो गया था जहां उसे सीआईडी में तैनात किया गया था। ड्यूटी के दौरान अचानक वह लापता हो गई जिस पर पुलिस का कहना है कि उसने तीन महीने की छुट्टी का आवेदन दिया था। श्री चौधरी ने हैरानी जताते हुए कहा कि यह आश्चर्य का विषय है कि अपने ही विभाग की महिला सहकर्मी की अफसरों ने नौ महीने तक कोई सुध नही ली। यह अवधि और भी लम्बी हो सकती थी यदि महिला आरक्षक की माँ पुलिस में आवेदन दे कर मीडिया के पास न जाती। पुलिस ने अभी तक कोई प्रारंभिक जांच तक शुरू नही की है। न तो महिला आरक्षक के मोबाइल की लास्ट लोकेशन ट्रेस की गई है और न उन सहकर्मियों से पूछताछ हुई है जिनके साथ वो अंतिम बार देखी गई थी।

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!