दीदी के घर पहुंच विधानसभा अध्यक्ष ने रक्षासूत्र बंधवाया, ब्रम्हाकुमारी बहनों ने भी डॉ. महंत को बांधी राखी

कोरबा/ भाई-बहन के पवित्र प्रेम का पर्व रक्षाबंधन के दिन छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपनी दीदी संतरा देवी महंत के कोरबा जमनीपाली स्थित निवास पहुंचकर रक्षासूत्र बंधवाकर रक्षाबंधन का त्योहार पूरे परिवार के साथ मिलकर मनाया। इस मौके पर डॉ. महंत के अनुज राजेश महंत सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। कोरबा में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने सांसद ज्योत्सना महंत के निवास पहुंचकर स्पीकर डॉ. महंत को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन की बधाई दी। इस अवसर पर निवास में पहुंचे बहनों से भी डॉ. महंत ने रक्षा सूत्र बंधवाया। कोरबा के बाद डॉ. महंत ने गृह जिला जांजगीर-चाम्पा स्थित गृहग्राम सारागांव में अपनी बहन धन बाई, सकुन देवी, सावित्री देवी से भी रक्षासूत्र बंधवा कर रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया। इस मौके पर पाली-तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजीत दास महंत, रश्मि सिंह,किरण चौरसिया, रज्जाक अली सहित अन्य लोग उपस्थित थे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत व कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेश व क्षेत्रवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी है।

  • Related Posts

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई  कोरबा। जिले के रामपुर स्थित शराब दुकान में अंग्रेजी और देसी दोनों शराब बेची…

    Read more

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान
    error: Content is protected !!