पर्यावरण स्विकृति लोकसुनवाई रोकने शिवसैनिको ने सौंपा ज्ञापन

शिवसेना बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष संतोष यदु के नेतृत्व में सिमगा ब्लाँक के शिवसैनिक एवं प्रभावित ग्रामो के ग्रामीणो ने सचिव छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल व जिला कलेक्टर सुनिल कुमार जैन के नाम सिमगा अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सिमगा ब्लाँक के ग्राम केसदा में मेसर्स रामकी इन्वायरो इन्जिनियर्स लिमीटेड़ कंपनी के द्वारा केसदा ग्राम के प्लाट क्रमांक 1004 से 10022 , 1027 व 1028 में कुल लिज क्षेत्र 20.42 हेक्टेयर में प्रस्तावित कामन हजारडस वेस्ट ट्रिटमेंट , स्टोरेज एण्ड डिस्पोजल फेसिलेटिज प्लांट की पर्यावरणीय स्विकृति हेतु लोक सुनवाई स्थगित करने निवेदन किया गया ।
जिलाध्यक्ष संतोष यदु ने जानकारी देते हुए बताया की प्रस्तावित कंपनी के जनसंख्या क्षेत्र में लगने से न केवल मानव जाति अपितु सभी जीव जन्तुओ और पर्यावरण के लिए नुकसान देह हैं गाँव की मिट्टी हवा पानी सभी दुषित होगा क्योकी जो मटेरियल को प्लांट में निपटारन करने लाया जाएगा वह बहुत ही खतरनांक हैं इसी प्लांट का अन्य प्रदेश में जो प्लांट हैं वहां के लोग दुष्प्रभाव को झेल रहे हैं केसदा ग्राम के ग्रामीण समेत सभी सोलह पंच व आस पास के ग्रामीणो ने शिवसेना के हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर इसका विरोध किया हैं सभी यह प्लांट को केसदा में लगाने का विरोध कर रहे हैं ।जिला महासचिव मनहरण साहु ने धारा 144 का हवाला देते हुए बताया की पुरे जिले में सभी प्रकार के आयोजनों पर रोक लगाया गया हैं लेकिन चोरी छुपके इस प्रकार के प्लांट के पर्यावरण लोकसुनवाई करना न्याय संगत नहीं हैं वही जिला सचिव ईश्वर निषाद ने बताया की लोकसुनवाई की सुचना जनपद पंचायत के सुचना पटल में चस्पा नहीं किया गया न ही केसदा सरपंच के द्वारा कोटवार से मुनियादी कराया गया हैं तो आमजन कोरोना काल के संकट में भीड़ लगाकर अपना अभिमत प्रस्तुत कैसे करेंगे जिसके लिए यह लोक सुनवाई को स्थगित करना चाहिए ज्ञापन सौंपने वालो में जिला कार्यकारणी सदस्य प्रदीप निर्मलकर , रोहित देवाँगन , रामप्यारी निषाद , डुपेश देवाँगन , ब्लाँक अध्यक्ष प्रकाश पाल , सचिव कामता प्रसाद निर्मलकर , सह सचिव शंकर ध्रुव , उपाध्यक्ष सनत यदु , सिमगा नगर सचिव राजा यदु , उपाध्यक्ष धनंजय सोनकर , अभिषेक शर्मा , कौशल सोनकर , परमानंद यदु , शिवा भट्ट , ग्राम दानी राम साहु , जागेश्वर वर्मा , रामविलाष साहु , लेखपाल देवाँगन , कोमल यादव , भुपेष निषाद , मोतिलाल सागरवंशी , समेत सैंकड़ो ग्रामीण शामिल हुए ।

  • Related Posts

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा से जुड़े एक नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने 6 मार्च को समोदा गांव…

    Read more

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक
    error: Content is protected !!