

कटघोरा/ वन मंडल के केंदई रेंज की सीमा में स्थित एनएच 130 कटघोरा अंबिकापुर सड़क मार्ग पर ग्राम लमना के आश्रित मोहल्ला बगबुडा, एवं ठिहाई पारा, में बीते रात्रि 1 से 1:30 के बीच दिनांक 5 अगस्त को गुरसिया (झलिया मुंडा ) से भोजन कर मोटरसाइकिल में अपने घर केंदई, जा रहे तिल सिंह पिता गंगाराम गोंड, एवं उसके साथी अकबर सिंह, का अचानक दोपहिया मोटरसाइकिल का पेट्रोल समाप्त हो जाने के कारण वे दोनों पैदल सफर कर रहे थे तभी मौके पर घात लगाए एक दतैल लोनर हाथी अंधेरे पीछे से दौरा कर तिल सिंह के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया और उसकी मौके पर मौत हो गई, तथा उसका साथी अकबर अपनी जान बचाते हुए भाग निकला तत्पश्चात मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों ने तत्काल 112 को घटने के बारे में अवगत कराया तथा हाथी मित्र दल, एवं उल्ला पार्टी के प्रभारी एमके साहू सहायक वन परीक्षेत्र अधिकारी कोरबी चोटिया वनरक्षक मोतीराम सिदार, नागेंद्र जयसवाल, पीतमपुराईन, एवं अशोक श्रीवास, अपने दल बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर हाथी के द्वारा जनहानि किऐ शव अपने कब्जे में कर परीक्षण उपरांत मौका मुआयना करते हुए अपने उच्च अधिकारियों को रात्रि में ही सूचना दी गई तत्पश्चात मृतक के शव को पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया गया।










Comments are closed.