तिल्दा नेवरा से निखिल वाधवा की रिपोर्ट

तिल्दा/ नेवरा/ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर के अधिकारी व जनप्रतिनिधियों के साथ लाखों रुपए की लेनदेन कर बड़े सब्जी व्यापारी कर रहे हैं सेड पर अपना गोरखधंधा इससे यह साबित होता है कि नगर के अधिकारी व जनप्रतिनिधि और बड़े सब्जी व्यापारी एक साथ मिलकर कर रहे हैं छोटे सब्जी व्यापारी कोचीयो का शोषण।
आपको बता दें कि नगर में ऐसे भी परिवार है जो रोज कमाते हैं और खाते हैं इन्हीं सब लोगों का हक मारकर अधिकारी व जनप्रतिनिधियों की छत्रछाया में बड़े व्यापारी कर रहे हैं अपना व्यापार। गरीबो के लिये बनाये गये सेड मे बड़े व्यापारियों ने कब्जा कर लिया है इसके बावजुद बड़े व्यापारियों के खौफ के चलते आज शनिवार को देखा गया की पानी गिरते समय भी छोटे व्यापारी जामिन व रोड किनारे बैठ कर अपना व्यापार कर रहे है। हमारे संवाददाता निखिल वाधवा के द्वारा छोटे व्यापारियों से बात करने की कोशिश की गई लेकिन छोटे व्यापारी बड़े व्यापारियों के खौफ के चलते अपना मुंह नहीं खोलना चाह रहे हैं।

बड़े सब्जी व्यापारियों को नहीं हटाने का कारण क्या लाखों रुपए का लेन देन है?
छोटे व्यापारियों के साथ क्य इंसाफ होगा? की नही
क्या छोटे सब्जी व्यापारी को अपना व्यापार रोड किनारे ही करना होगा ?
क्या में बड़े सब्जी व्यापारियों का इसी तरह मनमानी छोटे व्यापारी झेलते रहेंगे?
क्या बड़े सब्जी व्यापारियों के हित के लिए नगर प्रशासन ने कुछ सोचा है?
इसी प्रकार छोटे सब्जी व्यापारी, कोचियो पर शोषण होता रहेगा ?
क्या किसी दिन रोड किनारे बैठे छोटे सब्जी व्यापारी के साथ रोड में आने जाने वाले वाहनों से घटना दुर्घटना होती है तो इसका जवाब दार कौन होगा?बड़े सब्जी व्यापारी कि नगर प्रशासन ?







Comments are closed.