
पति के द्वारा घरेलू बात को लेकर प्राण घातक हमला कर की गई हत्या,आरोपी घटना कारित कर घर से हो गया था फरार, दबिश देकर पकडा गया आरोपी, लात, घूसा से कनपटी में गंभीर हमला और सिजेरियन ऑपरेशन सुदा मृतिका के पेट में पैर से हमला कर एवं पैर से कुचल कर गंभीर चोट पहुँचाकर हत्या को दिया गया था अंजाम
कोरबा/बांगो/ प्रार्थी शिवकुमार ग्राम दलहा पोड़ी थाना अकलतरा से सूचना प्राप्त हुई कि उसके बहन श्रीमती नन्दकुमारी को उसके पति सुंदर लाल कोल ने प्राण घातक हमला कर हत्या कर दी है ।
उक्त सूचना को पुलिस अधीक्षक महोदय भोजराम पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर को अवगत कराया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देश पर तत्काल ही पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री रामगोपाल करियारे के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में टीम गठित कर थाना प्रभारी श्री रमेश पाण्डेय व स्टाफ को आरोपी के छुपे होने के स्थान पर तत्काल पहुच कर घेराबंदी कर पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देश पर तत्काल ही टीम घटना स्थल पहुँचकर फरार आरोपी को घेरा बंदी कर धर दबोचा । प्रार्थी ग्राम दलहापोडी थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा को फोन से सूचना मिली कि उसके जीजा सुन्दर लाल कोल ने प्रार्थी की बहन नंदकुमारी को लात, मुक्का से उसकी बहन की कनपटी में प्राण घातक हमला किया है एवं पेट में पैर से गंभीर हमला किया सिजेरियन ऑपरेशन सुदा उसकी बहन को पैर से कुचल दिया है जिससे वह चल फिर नही पा रही है, तब प्रार्थी अपने छोटे बहनोई जयकुमार ग्राम खडगवां जिला कोरिया को पूरी घटना बताया और जय कुमार को लोडी बहरा मातिन जाकर बहन नंदकुमारी को ईलाज कराने बोला तब छोटा बहनोई जयकुमार दूसरे दिन शनिवार दिनांक 17.07.21 को लोडी बहरा मातिन गया तथा बहन नंदकुमारी को उसके घर से ईलाज कराने अपने गांव खडगवां ले गया वहाँ बहन नंदकुमारी के पेट में असहनीय दर्द होने से बहन को बोलेरो गाडी व्यवस्था कर ईलाज हेतु बिलासपुर ले जा रहे थे, जो कटघोरा पहुचने से पहले रास्ते में दिनांक 18.07.21 के 01:30 बजे लगभग रात में खत्म हो गई। मृतिका का पति द्वारा लात , घूसा से कनपटी व पेट में मारपीट करने व पेट को पैर से कुचलने से अंदरूनी चोट व पेट में असहनीय दर्द होने से ईलाज हेतु बिलासपुर ले जाते समय कटघोरा के पहले रास्ते में ही मृतिका नंदकुमारी की मृत्यु हो गई, प्रार्थी के रिपार्ट पर थाना बांगो में अपराध क्रमांक 137/2021 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना की जा रही थी , आरोपी सुंदरलाल कोल पिता सुखलाल कोल उम्र 31वर्ष की धरपक्कड एवं गिरफ्तारी में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे एवं थाना प्रभारी रमेश पाण्डेय उपनिरीक्षक एन.पी. लहरे आर. 50,651,546 का उल्लेखनीय योगदान रहा आरोपी
को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।







Comments are closed.