
तिल्दा/ नेवरा/ बैकुंठ में एक युवक देर रात को पड़ोस के घर में घुस गया और सो रही महिला से दुष्कर्म किया. महिला द्वारा तिल्दा-नेवरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के तुरंत बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
महिला रात को खाना खाने के बाद अपने दो बच्चों के साथ सो रही थी. उसका पति दुकान में सो रहा था. तभी देर रात को वार्ड-16 बैकुंठ निवासी देवेन्द्र रात्रे (19 वर्ष) जबरन घर में घुस आया और महिला को धमकाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला ने थाने में रिपोर्ट लिखाई. इस पर पुलिस ने धारा 376, 506, 450 के तहत जुर्म दर्ज किया और आरोपी देवेन्द्र रात्रे को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इस पर उसने अपराध कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.







Comments are closed.