
यह बघेल की छानबीन कमेटी थी, आदिवासी नहीं हैं तो क्या हम मंगल ग्रह से आये हैं ? – अमित जोगी
बिलासपुर/ जाति छानबीन हाई पावर कमेटी द्वारा दिये गये ऋचा जोगी की जाति पर फैसले को अदालत में चुनौती दी जाएगी। यह बात जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक अमित जोगी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
जोगी ने कहा की हाई पावर कमेटी का फैसला अंतिम नहीं है। ऋचा जोगी के पास जाति संबंधी प्रमाण हैं। उनके स्वर्गीय दादा अंग्रेजों के जमाने में आदिवासी कोटे से रेलवे में नौकरी कर चुके हैं। इसी तरह उनके चाचा भी आदिवासी कोटे से ही बैंक में नौकरी करते रहे। वर्तमान में ऋचा जोगी के भाई पंडरिया में मेडिकल ऑफिसर के पद पर अनुसूचित जनजाति कोटे से नौकरी कर रहे हैं। यह भूपेश बघेल की समिति है। अमित जोगी ने कहा कि यदि हम आदिवासी नहीं हैं तो आखिर हमारी जाति क्या है? क्या हम कोई मंगल ग्रह से आए हैं।
अमित जोगी से पूछा गया की मौजूदा स्थिति बनी रहे तो वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा अभी इसमें समय है।







Comments are closed.