
कोरबा/दीपका/ दीपका पाली मार्ग पर गुरुवार को पाली की तरफ से आ रही फॉर्च्यूनर कार ने झाबर के पास खड़े ललित विश्वकर्मा को अपनी चपेट में ले लिया था जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी घटनास्थल पर वाहन का नंबर प्लेट टूटकर गिरा हुआ था जिस आधार पर दीपका पुलिस ने नाकेबंदी करा दी कुछ घंटों बाद सर्वमंगला पुलिस चौकी के पास वाहन को पकड़ लिया गया लेकिन वाहन चालक भाग खड़ा हुआ उसी दिन रात को वाहन को जप्त कर दीपका चौकी में लाकर खड़ा कर लिया गया था। नंबर प्लेट में छपे नंबर के आधार पर वाहन मालिक का पता किया गया तो पता चला कि उक्त वाहन जैन पैकर्स एंड मूवर्स के संचालक टोनी जैन का है जिसे उसका ड्राइवर अनुज कुमार सिंह रिश्दा बालको निवासी चला रहा था वह अपने मालिक को पाली स्थित उनके पेट्रोल पंप छोड़ने गया था और छोड़कर वापस कोरबा आ रहा था इस दौरान झाबर के पास तेज गति होने के कारण हल्की सी मोड़ पर भी वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे मोटरसाइकिल पर खड़े ललित विश्वकर्मा को रौंदते हुए भाग खड़ा हुआ जो सर्वमंगला चौकी के पास गाड़ी को छोड़कर भाग गया था जिसे बाद में पुलिस ने वाहन मालिक की निशानदेही पर उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।







Comments are closed.