एप के जरिए सजी थी जुए की फड़, फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ लग रहे थे दाव, पुलिस ने चार को पकड़ा, 33 मोबाइल जब्त

रायपुर। राजधानी रायपुर में देर रात ऑनलाइन बैटिंग के 4 सौदागर पकड़े गए हैं, जो पॉश कॉलोनी में पुलिस की नजरों से बचकर एक घर में क्रिकेट पर सट्टा लगवा रहे थे । मजे की बात है कि मौके पर कोई जुआरी नहीं था । दाव लगाने वाले अपने घरों में बैठे थे । यानी सट्टा फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ चल रहा था । पुलिस ने 33 मोबाइल जब्त किए हैं।
तेलीबांधा पुलिस ने देर रात अवंती विहार स्थित एक मकान में रेड की कार्रवाई की। यहां चार युवकों को पाकिस्तान और इंग्लैंड के मध्य हो रहे मैच में सट्टे का कारोबार करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपी स्टोरी ऑनलाइन क्रिकेट मज़ा, क्रिकेट फ़ास्ट लाइव लाइन, क्रिकेट लाइन गुरु जैसे विभिन्न एप के माध्यम का इस्तेमाल कर सट्टे का दाव लगवाते थे।
पुलिस ने आधी रात प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि पकड़े गए आरोपियों में दिलीप चावला, संजय चावला, मेहुल चन्दानी और सूरज सिंह राजपूत शामिल है। इनके कब्ज़े से 33 नग मोबाइल, एक लेपटॉप, एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, एक टीवी, केलकुलेटर और नगद 15000 ₹ जप्त किए गए हैं। इस प्रकार कुल 2,76,000 ₹ की सामग्री और नगद बरामद किए गए हैं।
आरोपियों के विरुद्ध थाना तेलीबांधा में मामला दर्ज़ किया गया है।

  • Related Posts

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    अंजनी कुमार साहू सीपत,,,,,7मार्च को सीआईएसएफ दिवस सप्ताह (03.03.2026 से 10.03.2026) के अंतर्गत सीआईएसएफ यूनिट एनटीपीसी सीपत द्वारा Dy. Commandant कपिल सुधाकर कामडी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तिरंगा रैली…

    Read more

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

     कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर धू-धू कर जली चारपहिया वाहन,वाहन बना आग का गोला: शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ
    error: Content is protected !!