
कोरबा/दीपिका/ दीपका पाली मार्ग पर झाबर के पास आज शाम सड़क हादसा हो गया जिसमें मोटरसाइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज गति से जा रही फॉर्च्यूनर वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवार के सिर पर गंभीर चोट आई थी दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मोटरसाइकिल सवार कई मीटर तक सड़क में फिसला हुआ है।
मृतक का नाम ललित विश्वकर्मा बताया जा रहा है। फॉर्च्यूनर गाड़ी का घटनास्थल पर नंबर प्लेट मौजूद है जिसमे वाहन का नंबर jh 01cg0054 व टोनी जैन नाम लिखा हुआ है।घटना की सूचना पाकर मौके पर दीपका पुलिस पहुंच चुकी थी और पंचनामा की तैयारी कर रही थी इस दौरान जहां पर ग्राम वासियों ने सड़क पर लकड़ी और पत्थर डालकर दोनों तरफ से आवागमन को अवरुद्ध कर दिया था साथ ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था जिसे पुलिस ने शालीनता से हटवाया और आवागमन शुरू किया मृतक स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी बताया जा रहा है जो आस-पास के गांव में मेडिकल प्रैक्टिस करता था वही जिस वाहन ने मृतक को अपनी चपेट में लिया झारखंड का है क्योंकि दुर्घटना के बाद वाहन का नंबर प्लेट घटनास्थल पर टूट कर गिर चुका था।







Comments are closed.