
प्रार्थिया सान्वी गेलानी उर्फ माधुरी के शिकायत पर महिला पुलिस रायपुर ने पति औऱ सास के विरुद्ध किया मामला दर्ज,सात समंदर पार अमेरिका से ननद ने भी दहेज के लिए किया प्रताड़ित, प्रार्थिया ने ससुराल पक्ष के विरुद्ध महिला थाना में की शिकायत
रायपुर/ 7 जून को रायपुर निवासी प्रार्थिया सान्वी गेलानी उर्फ माधुरी आसरानी का विवाह दुर्ग निवासी राहुल गेलानी के साथ विगत दिनांक 09 जुलाई 2016 में सम्पन्न हुआ। वधू पक्ष के द्वारा शादी में उपहार स्वरूप यथाशक्ति भरपूर समान दिए, कार के लिए नगद छः लाख भी दिए। कार के लिए छः लाख को पति ने खर्च कर दिए और शादी के कुछ समय पश्चात दहेज में कार के लिए फिर से रुपया की मांग कर प्रार्थिया को प्रताड़ित करना शुरू कर दिए । दहेज के लोभियों ने प्रार्थिया को दहेज के लिए शारीरिक, मानसिक और आर्थिक यातनाएं दिए। यहां तक सात समंदर पार अमेरिका निवासी ननद ने भी मोबाइल से प्रार्थिया को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। प्रार्थिया को घर से निकाल दिया जो रायपुर स्थित अपने माता पिता के साथ निवासरत है। प्रार्थिया ने हरसंभव रिश्ते को बचाने का प्रयास किया और कहीं भी शिकायत नहीं की इस उम्मीद से की परिवार टूटने से बच जाए फिर भी ससुराल पक्ष ने प्रार्थिया को लगातार अन्याय अत्याचार के बाद तलाक की धमकी देकर पति राहुल गेलानी प्रार्थिया के पिता सुंदर दास के वाट्सप में तलाक के लिए विवाह विच्छेद नामा भेजकर तलाक देने की मांग की गई जिससे परेशान होकर प्रार्थिया ने ससुराल पक्ष के विरुद्ध महिला थाना रायपुर में शिकायत कर दी जिसके आधार पर महिला थाना ने प्रथम दृष्टया पति राहुल गेलानी और सास वीना गेलानी के विरुद्ध अपराध कायम कर धारा 498 (a), 377, 34, 506 भादवि अपराध क्रमांक 049/21 दर्ज किया महिला पुलिस रायपुर ने आज सुबह पति राहुल गेलानी को दुर्ग स्थित उसके निवास से गिरफ़्तार किया और आरोपी पति राहुल गेलानी को कोर्ट में पेश किया जहाँ कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी राहुल गेलानी को जेल भेज दिया गया है। राहुल गिलानी की मां अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ी है पुलिस उसकी जोर शोर से पतासाजी कर रही है ।








Comments are closed.