लूट के चार आरोपियों को कुछ ही घंटों में किया गया गिरफ्तार, तिल्दा नेवरा पुलिस की कामयाबी

.

तिल्दा/नेवरा/ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है कि बन्टू ठाकुर ग्राम बिलाड़ी वेंकटरामा पोल्ट्री फार्म में काम करता है जो दिनांक 04/07/2021 को दोपहर के समय पोल्ट्री फार्म में काम करने आये दिलीप यादव ,अजय यादव के साथ पैदल तिल्दा सेलून दुकान आकर दाढ़ी बनवाकर पैदल वापस पोल्ट्री फार्म जा रहे थे कि दोपहर 03:00 बजे करीब ग्राम बिलाड़ी रोड पर एक मोटरसाइकिल HF DELUXE लाल रंग में चार लोग आकर मो.सा. को रोककर मां-बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज करते हुए प्रार्थी से एक नग मोबाईल वीवो कंपनी का मॉडल Y 17 कीमती 10500 रूपये दिलीप यादव से एक नग मोबाईल OPPO कंपनी का कीमती 12500 रूपये तथा चांदी की चेन वजनी 7 ग्राम करीब कीमती 4600 रूपये और अजय कुमार से मोबाईल नोकिया कंपनी का कीमती 1350 रूपये एवं पर्स के अंदर रखा 800 रूपये नगदी जुमला 29950 रूपये को लूटकर मो.सा.से तिल्दा तरफ भाग गये प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायमकर विवेचना के दोरान लूट गये मशरूका व अज्ञात आरोपियों के पता तलाश हेतू टीम गठित कर पतातलाशी के दौरान चारो संदेहियान (01) यशवंत साहू (02) शाहिल मंडावी (03) अजय नेताम (04) सत्यनारायण उर्फ सत्तू निषाद सभी निवासी ग्राम खपरीकला को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर चारो मिलकर लूट की योजना बनाकर लूट करना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी यशवंत साहू से एक नग मोबाईल वीवो कंपनी व घटना में प्रयुक्त मो.सा.हीरो HF DELUX लाल रंग क्रमांक CG 04 MM 5310 एवं घटना में प्रयुक्त एक नग चाकू तथा शाहिल मण्डावी से एक चांदी की चैन व एक नग OPPO कंपनी का मोबाईल व बचत राशि 200 रूपये को सत्यनारायण उर्फ सत्तू निषाद से तथा नोकिया कंपनी का एक नग मोबाईल को अजय नेताम से कुल जुमला बरामदगी 81,550 रू गवाहों के समक्ष जप्ती कार्यवाही कर अपराध सबूत पाये जाने से आरोपीगण को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक शरद चन्द्रा के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक शंकरलाल वर्मा, प्र.आर. हिरेन्द्र वर्मा ,आरक्षक जितेन्द्र साहू ,किशोर शर्मा के द्वारा किया गया है ।उपरोक्त अधिकारी/कर्मचारी के द्वारा लूट की रिपोर्ट दर्ज होने के महज कुछ घंटों के भीतर ही आरोपीगण से लूट का सामान बरामद करने व आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की गई है जो बहुत ही प्रशंसनीय व सराहनीय कार्य है।

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!