
कोरबा। नवनियुक्त एल्डरमैन पत्रकार सनंददास दीवान ने आज महापौर राज किशोर प्रसाद से मिल कर के उन्हें एक ज्ञापन दिया है। जिसमें उन्होंने मांग की है कि नगर पालिक निगम मुख्य प्रशासनिक भवन का नाम साकेत भवन के स्थान पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम पर “जवाहर सदन” रखा जाए।
दीवान ने लोक सदन से बातचीत करते हुए कहा है कि जिस तरह रायपुर नगर पालिक निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन का नाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर रखा गया है और एक तरफ से यह एक श्रद्धांजलि है राष्ट्रपिता को, उसी तरह नगर पालिक निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन का नाम भी पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम पर रखा जाना चाहिए जो उन्हें हमारी एक श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने अपना ज्ञापन महापौर को सौंपने के साथ मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, सांसद एवं जिला प्रभारी मंत्री सहित प्रमुख लोगों को अपना ज्ञापन भेजा है।







Comments are closed.