कम उम्र में ही दीदी माँ किशोरी आराध्या देवी भागवत कथा का करा रही रसपान

निखिल वाधवा की रिपोर्ट-

रायपुर/ आमानाका रायपुर के राधा स्वरूपा पूज्या किशोरी आराध्या द्वारा महज 11 वर्ष की उम्र से ही श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ की गंगा अंचल में प्रवाहित की जा रही है । किशोरी जी का जन्म 21 जुलाई 2004 को आमानाका रायपुर छत्तीसगढ़ में हुआ पिता स्व.श्री अनूप कुमार पांडे जी बचपन मे ही इन्हें छोड़कर परमात्मा में विलीन हो गए तब से माता श्रीमति स्वेता पांडे जी ने भक्ति की राह में चलने की प्रेरणा प्रदान की तब से भगवान की पूजा अर्चना में लीन हो गई व भगवान के चरित्र को श्रीमद भागवत कथा के माध्यम से लोगो को रसपान कराना प्रारंभ किया । ग्राम मालाडीह वाले नाना जी पंडित रामेन्द्र कुमार शर्मा संगीत व भजन प्रेमी थे जिससे प्रेरणा पाकर भजन संध्या के माध्यम से प्रभु का गुणगान करने लगी। सुंदर नगर स्तिथ मदर्स प्राइड हायर सेकेंडरी स्कूल रायपुर के कक्षा 11वीं में गणित विषय मे अध्ययनरत है इनकी प्रतिभा व भगवान की कथा के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए शाला के प्राचार्य व शाला परिवार विशेष सहयोग प्रदान करते रहे। विगत 5 वर्षो से श्रीमद भागवत महापुराण की कथा का रसपान अंचल के भक्तों को करा रहे है। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू महासंघ द्वारा वासिंगटन अमेरिका में श्रीमद भागवत कथा के लिए इन्हें आमंत्रित किया गया है।
इतनी कम उम्र में मानव समाज के चरित्र निर्माण के लिए धर्म का प्रचार करना राजधानी सहित छत्तीसगढ़ अंचल के लिये गर्व की बात है भविष्य में छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश के तीर्थ स्थलों व चारो धामो में श्रीमद भागवत कथा का रसपान कराने संकल्पित है।

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!