
तिल्दा/ नेवरा/ नगर पालिका अध्यक्ष लेमीक्षा गुरु डहरिया ने शहर में पानी की समस्या को जड़ से ख़त्म करने के लिए कमर कस लिया है उनका कहना है की भविष्य में शहर के लोगो को पानी की समस्या कभी नहीं होने देंगे जिसके लिए उनके द्वारा बोर खनन का कार्य करवाया जा रहा है तिल्दा नेवरा पहले भी 9 वार्डो में बोर खनन का कार्य किया गया है। जहाँ पर पानी की किल्लत रहती है ऐसे जगहों को चयनित कर वहाँ नगर पालिका द्वारा बोर खनन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में नेवरा के वार्ड क्रमांक 10 नेवरा एवं वार्ड 14 में नगर पालिका अध्यक्ष लेमीक्षा गुरु डहरिया ने पूजा अर्चना कर बोर खनन का कार्य प्रारंभ किया । यहाँ पर, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष देवा दास टण्डन,वार्ड पार्षद 14 लुकराम बघेल, एल्डरमैन श्वेजा परवीन, अमजद खान, पप्पू नामदेव, श्याम डहरिया,वार्ड क्रमांक 10 नेवरा पार्षद पोषण वर्मा, एल्डरमैन शरद वर्मा कांग्रेस पदाधिकारियों सहित गणमान्यजन उपस्थित थे।







Comments are closed.