मानसून की स्थिति से निपटने बालको ने की तैयारी

बालकोनगर । वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने मानसून की स्थितियों से निपटने के लिए अपने स्मेल्टर और विद्युत संयंत्र में अनेक तैयारियां की हैं। कोरबा में अधिक वर्षा की स्थिति को देखते हुए 24 घंटे कार्यरत एक निगरानी व नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष बांगो बांध के जल स्तर के विश्लेषण और भारतीय मौसम विभाग के डाटा के आधार पर अपनी योजना तैयार करता है। इसके साथ ही बालको के पास रियल टाइम डाटा विश्लेषण के लिए पर अत्याधुनिक डिजिटल नियंत्रण कक्ष मौजूद है जिससे त्वरित निर्णयन में मदद मिलती है।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने मानसून की तैयारियों पर कहा कि स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण की सुरक्षा की दृष्टि से बालको ने अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। अत्याधुनिक तकनीकों के साथ ही नवाचार आधारित तकनीकों की मदद से बालको ने औद्योगिक स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण को प्रोत्साहित करते हुए व्यवसाय प्रचालन की निरंतरता को सुनिश्चित किया है। औद्योगिक सुरक्षा के प्रति कटिबद्धता बालको के विजन, कॉरपोरेट उद्देश्य और उत्पादन प्रक्रियाओं का अभिन्न अंग हैं।

बालको देश की उन कंपनियों में शामिल है जिसने अपनी प्रचालन प्रक्रियाओं मंे स्मार्ट तकनीकों को प्रोत्साहित किया है। विद्युत संयंत्रों के प्रचालन में स्मार्ट ऑटोमेशन को बढ़ावा देने और मानवीय हस्तक्षेप को कम करने की दिशा में रियल टाइम डिजिटल डैशबोर्ड और ट्रेंड मॉनिटरिंग प्रणाणियों से बड़ी मदद मिल रही है। डिजिटल डैशबोर्ड की मदद से पुराने डाटा और डिजिटलाइज्ड रिपोर्ट आसानी से मिल जाते हैं, डाउन टाइम में कमी आती है, बिना मानवीय हस्तक्षेप विश्लेषण और त्वरित निर्णय लेने में मदद मिलती है।

किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए 540 तथा 1200 मेगावॉट विद्युत संयंत्रों के कोल हैंडलिंग प्लांट के लिए सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। विद्युत संयंत्र में एकीकृत कोल ट्रक प्रबंधन के साथ ही स्ट्रक्चर्ड कोल परिवहन निगरानी व नियंत्रण प्रणाली स्थापित है ताकि मानसून में भारी बारिश के दौरान कोयले के परिवहन को सुगम बनाया जा सके।

  • Related Posts

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे
    error: Content is protected !!