हर रविवार डेंगू पर वार, विभाग ने शुरू किया सघन जांच और जागरूकता अभियान, क्षेत्रवासियों का मिल रहा सहयोग


रायपुर । स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया एवं डेंगू की रोकथाम के लिए हर रविवार,डेंगू पर वार कार्यक्रम के अंतर्गतसघन जांच एवं जागरूकता अभियान शुरू किया है इसके अंतर्गत प्रत्येक रविवार को परिवार के लोग घर में रखे गए गमले की ट्रे, कूलर, फ्रीज, पानी की टंकी आदि को खाली कर सुखाने के पश्चात उपयोग करने की अपील की जा रही है।
जिससे मच्छर के अंडे व लार्वा को नष्ट किया जा सके। इसके अलावा पुरानी कुर्सियां, मटके, कबाड़ आदि में बरसात का पानी एकत्र ना होने दें और घर के बाहर छोटे गड्ढों में मिट्टी का भराव करें। जिससे मच्छरों के प्रजनन को न्यून किया जा सके। जिले में होने वाली मौसमी बीमारियों जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि के रोगियों में अमूमन मानसून में वृद्धि देखी जाती है।
इसके रोकथाम के लिए विभाग द्वारा जिले में विभिन्न नियंत्रण एवं रोकथाम गतिविधियों के साथ-साथ मच्छरों के प्रजनन स्थल को समाप्त करने के लिए आमजन में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।
हर रविवार, डेंगू पर वार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विमल किशोर राय के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।
मलेरिया टीम के कुमार सिंह व्हीबीडी सलाहकार ने बताया,“कोविड-19 के साथ-साथ हमें डेंगू को लेकर भी बहुत सजग रहना है। साफ पानी में ही डेंगू का मच्छर पनपता है। हमें डेंगू को पनपने नहीं देना है। इसके लिए अपने घर और घर के आस पास पानी इकट्ठा न होने दें। हर सप्ताह रविवार डेंगू पर वार के लिए समय निकालें और डेंगू पर वार करें। इस प्रकार के अभियान के लिये जनता का योगदान बहुत जरूरी है”।
उन्होंने कहा,“आज संतराम वार्ड क्रमांक 25 के रामनगर भरत नगर और छोटा रामनगर क्षेत्र के 375 घरों का भ्रमण टीम द्वारा किया गया । टीम द्वारा 153 ऐसे कूलर खाली करवाए गए जिनमें पानी भरा हुआ था और वह इस्तेमाल नहीं किए जा रहे थे , साथ ही 89 ड्रमों को खाली करवाया गया जो काफी समय से पानी से भरे रखे थे । 60 पानी की टंकियों में लार्वा की जांच की गई । 98 गमलों को खाली करवाया गया जिनमें अतिरिक्त पानी भरा हुआ था । टीम ने भ्रमण के दौरान तीन बुखार वाले मरीजों को भी चिन्हित कर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से जोडा और नियमित उपचार को भी सुनिश्चित किया” ।
लोग क्या करें
एकत्र स्वच्छ जमा पानी को बदलें। डेंगू का मच्छर साफ स्थिर पानी में पनपता है। बर्तन, कूलर, एसी, टायर, फूलदान में जमा पानी को हर हफ्ते खाली करें या पानी बदल दें। जमा हुए पानी में जले मोबिल ऑयल की कुछ बूंदें डालें, जिससे पानी पर छोटी परत बन जाए। पानी की टंकी को हमेशा ढक्कन से ढक कर रखें। इन छोटे छोटे उपायों से डेंगू को खत्म किया जा सकता है।

मलेरिया टीम में सतीश देवांगन लैब टेक्नीशियन, रेवानंद साहू मलेरिया टेक्निकल सुपरवाइजर, कपिल नारायण रजक फील्ड वर्कर, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर की आरएमए अंजली ठाकुर. एएनएम अनीता वर्मा और अनीता साहू, शहरी मितानिन एवं आरोग्य समिति के सदस्य रितु देवदार, सीमा साहू, सरस्वती, माधुरी, कल्याणी, दुलारी यादव मौजूद रहे ।

  • Related Posts

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी,कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव सुरेन्द्र लाम्बा, निवासी तुलसी मार्ग मेन रोड कोरबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लाम्बा का 68 वर्ष की आयु…

    Read more

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन
    error: Content is protected !!