स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा उपहार है, संतोष ही सबसे बड़ा धन है, योग वह साधन है, जिससे ये दोनों मिल ही जाते हैं , देखे तो योग भारत जितना ही पुराना भी है, आज के इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में योग हमारे तन ,मन, कार्य और विचार तथा मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करने का एक माध्यम बन गया है। जब हमारी इम्युनिटी मजबूत होगी तो कोरोना जैसे ही अन्य रोगों व महामारियो से लड़ना आसान हो जाएगा,ऐसे ऐसे योग अभ्यास होते हैं जो हमारी प्रतिरक्षा को बढ़ावा देते हैं और मेटाबॉलिज्म में सुधार करते हैं। जैसा कि हम जानते ही है कि कोरोना वायरस हमारे श्वसन तंत्र पर ही हमला करता है। ऐसे में ” प्राणायाम ”, एक ब्रीदिंग एक्सरसाइज ही है जो हमारे रेस्पिरेट्री सिस्टम को मजबूत बनाने में हमारी सबसे अधिक मदद करती है। इस कोरोना काल में योग का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है, हर किसी को स्वस्थ व कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए योग करने की सलाह दी जा रही है। ताकि हम लोग योग के माध्यम से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ा सकें। कोरोना संक्रमण को देखते हुए ही बहुत से लोगों ने योग को अपनाया और घरों में योग भी कर रहे हैं, हर कोई कोरोना काल में खुद को सुरक्षित रखना चाहता है। इस बार फिर पिछले वर्ष की तरह ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन कोरोना के चलते एक स्थान पर ज्यादा लोग एकत्र नहीं हो पाएंगे,लेकिन शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी योग दिवस को लेकर उत्साह है।आज के आधुनिक समय में योग का विशेष महत्व है, इससे जीवन में सकारात्मक शक्ति का भी संचार होता है। वही देखे तो दैवीय काल से ही योग किया जाता रहा है,इसके जनक महर्षि पतंजलि हैं, वर्तमान समय में भी दुनियाभर में योग किया जा रहा है। हम योग को अपने जीवन में धारण कर मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते है, मैं खुद पिछले 12 वर्षो से योग करते आ रहे जो हमेशा स्वस्थ्य , फिट और खुश रहता हूं ,आप भी अपने दिनचर्या में योग को जरूर शामिल किजिए । आपकों बता दे की योग तनाव को दूर करने के लिए एक रामबाण दवा है, जो की लोगो के जागरुक करने के लिए ही आज दुनियाभर में हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे है ,जो की इसे पहली बार 21 जून 2015 को मनाया गया था, उस समय से हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ रहने के लिए योग के फायदे के प्रति जागरूक करना है।

डॉ. विक्रम चौरसिया (क्रांतिकारी)







Comments are closed.