पुनर्वास ग्राम गंगानगर में पचरी निर्माण कार्य शुरू…

कोरबा। कोरबा निगम क्षेत्र के मोंगरा वार्ड अंतर्गत गंगागनगर के पुनर्वासित परिवारों की निस्तारी की समस्या को दूर करने के लिए आज एसईसीएल द्वारा मडवाढ़ोढा पुल के पास पचरी निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। माकपा पार्षद राजकुमारी कंवर और ग्रामवासियों द्वारा पचरी निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर माकपा जिला सचिव प्रशांत झा, किसान सभा के अध्यक्ष जवाहर सिंह कंवर व अन्य माकपा कार्यकर्ता रामेश्वर सिंह कंवर, हीरा सिंह कंवर, सत्यनारायण सिंह, महिपाल सिंह कंवर, संजय यादव, नंदलाल कंवर आदि भी मौजूद थे। माकपा नेताओं ने इसे आम जनता के संघर्षों की जीत बताया है।

उल्लेखनीय है कि कोल खनन के लिए अधिग्रहण के बाद घाटमुड़ा से विस्थापित परिवारों को 40 वर्ष पूर्व यहां बसाया गया था। इन चालीस सालों से ग्रामीणजन इस गांव की बुनियादी मानवीय सुविधाओं — स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, गौठान, मनोरंजन गृह, श्मशान घाट, पार्क, स्ट्रीट लाईट — को पाने के लिए संघर्ष कर रहे है। इन सुविधाओं का विस्तार करने की जिम्मेदारी एसईसीएल की है, लेकिन इस ओर उसने कभी ध्यान नही दिया।

एसईसीएल की इस उदासीनता के खिलाफ माकपा के नेतृत्व में ग्रामीण जन लगातार आंदोलन कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने गेवरा एसईसीएल कार्यालय का घेराव भी किया था। इसके बाद महाप्रबंधक एस के मोहंती गंगानगर पहुंचे थे और गांव का भ्रमण कर तत्काल समस्याओं को हल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे।

माकपा व छत्तीसगढ़ किसान सभा ने एसईसीएल प्रबंधन की इस सकारात्मक पहलकदमी का स्वागत किया है। उन्होंने नए स्कूल भवन के निर्माण, तालाब पर पचरी निर्माण व सड़क मरम्मत करने के साथ ही इस गांव के बेरोजगारों को वैकल्पिक रोजगार देने की मांग भी प्रबंधन के समक्ष रखी है।

  • Related Posts

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी,कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव सुरेन्द्र लाम्बा, निवासी तुलसी मार्ग मेन रोड कोरबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लाम्बा का 68 वर्ष की आयु…

    Read more

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन
    error: Content is protected !!