कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोती थारवानी ने ट्रैफिक जवान का मोबाइल छीना, गालियां दी- कहा, मारूंगा झापड़ खींच के

बिलासपुर । जून महीने में दूसरी बार सत्ता पर बैठे कांग्रेस नेताओं की गुंडागर्दी सामने आई है। इस बार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्रैफिक जवान का मोबाइल छीन लिया, धक्का मुक्की की और गंदी गालियां दी। पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने थारवानी पर कई धाराओं में अपराध दर्ज किया है। दूसरी ओर थारवानी का कहना है कि पहले सिपाही ने गाली दी, उसने शराब भी पी रखी थी।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि श्रीकांत वर्मा मार्ग पर ड्यूटी कर रहे एक ट्रैफिक जवान जिसका नाम रामकुमार रजक बताया गया है, को रेलवे इलाके के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोती थारवानी गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। थारवानी ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। जवान फोन को वापस करने के लिये गिड़गिड़ा रहा है। थारवानी को जवान को धक्का देते हुए देख लेने और झापड़ मारने की धमकी देते हुए भी देखा जा सकता है।
मालूम हुआ है कि थारवानी ने रांग साइड पर स्कूटर चलाई थी, जिससे सिपाही को टक्कर लग गई। रोकने के बाद थारवानी बौखला गये और उन्होंने ट्रैफिक जवान के साथ बदसलूकी की।
थारवानी को विधायक शैलेष पांडे का समर्थक माना जाता है।
महीने भर के भीतर यह दूसरा मौका है जब सत्ता में बैठे कांग्रेस नेताओं की गुण्डागर्दी और बदसलूकी सामने आई  है। पुराना बस स्टैंड की दुकान खाली कराने के लिये प्रापर्टी डीलर अभय बरूआ के साथ मिलकर मारपीट करने वाले युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शिवा नायडू तथा महासचिव ऋषि कश्यप को बीते 10 जून को पार्टी से निलम्बित किया गया था।
ट्रैफिक जवान के साथ ड्यूटी के दौरान चौराहे पर हुई इस घटना को पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। जवान द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद तारबाहर थाने में थारवानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 353, 332, 294 तथा 506 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
दूसरी ओर थारवानी ने मीडिया को बताया है कि वे अपनी पत्नी के एक शादी में जा रहे थे। रांग साइड की बात पर सिपाही ने रोक लिया। उसने शराब पी रखी थी और पहले मुझे गाली दी। उसने माफी भी मांगी। थाने में हमारा समझौता हो गया था, बाद में उसने रिपोर्ट कैसे लिखाई मालूम नहीं।

  • Related Posts

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी,कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव सुरेन्द्र लाम्बा, निवासी तुलसी मार्ग मेन रोड कोरबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लाम्बा का 68 वर्ष की आयु…

    Read more

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन
    error: Content is protected !!