
तिल्दा नेवरा से निखिल वाधवा की रिपोर्ट-
तिल्दा/ नेवरा/ इन दिनों दुकानें खुलने व बंद होने की कोई समय सीमा निर्धारित नही है। लॉक डाउन में कलेक्टर का आदेश पूरे जिले में लागू हो रहा है जिसमें तिल्दा नेवरा भी शामिल है। जारी आदेश के अनुसार दुकाने मतलब व्यापार का समय सोमवार से शनिवार तक सुबह से शाम 7 बजे तक निर्धारित है। अब हर रविवार दोपहर 2 बजे तक दुकानें खोलने का आदेश है। परंतु तिल्दा नेवरा में इसका जरा भी पालन नही हो रहा। कई व्यापारी है जो आदेश का पालन कर रहे परन्तु अधिकांश व्यापारी आदेश का पालन नही कर रहे। वही आज कहा गया कि अब तिल्दा नेवरा में हर शनिवार दोपहर 2 बजे तक दुकानें खुलेंगी एवं रविवार शाम 6 बजे तक दुकानें खोली जाएंगी ऐसे में आज कई व्यापारी अपनी दुकानें दोपहर 2 बजे बंद कर दिए लेकिन अधिकांश व्यापारी दिन भर रात तक अपनी दुकानें खोल कर रखे रहे।
जो चर्चा का विष बना रहा।
इधर तहसीलदार श्रीमती सरिता मड़रिया ने कहा कि तिल्दा के व्यापारियों ने उनसे किसी तरह की कोई परमिशन नही लिए है की शनिवार 2 बजे तक व रविवार शाम 6 बजे तक। उन्होंने कहा कि जो दिशा निर्देश कलेक्टर साहब ने जारी किए है वही सर्वमान्य होगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कलेक्टर के जारी निर्देशो के अनुसार रविवार दोपहर 2 बजे तक ही दुकानें खुलेंगी। सोमवार से शनिवार तक शाम 7 बजे तक दुकान खुलेंगी। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी शासन व कलेक्टर के कोरोना गाइडलाइन व आदेश का पालन करे।







Comments are closed.