
कटघोरा। रविवार 13 जून 2021 को महंत विशाल दास द्वारा समर्पित सतगुरु कबीर आश्रम katghora में नगर सहित आसपास के कबीरपंथी वंश अनुयायियों द्वारा बरसाइत पूजा एवं श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया। गोपालपुर निवासी दिवंगत महंत श्री गोविंद दास जी तथा नारायण दास जी गंगपुर वाले की पत्नी एवं महंत समाज के जितने भी लोगों की आकस्मिक दुखद निधन पर गहरा शोक प्रकट किया गया । उनकी आत्माओं की शांति के लिए सदगुरु कबीर साहब से प्रार्थना करते हुए शोक सभा का आयोजन कर 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस शोकांजलि समारोह में प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता लाल दास महंत, चंद्रभान दास ,रोशन दास ,शंकर दास, उत्तम दास,रमेश दास, प्राण दास,सुनील दास, कार्तिक दास,आमीन माता महिला मंडल के अध्यक्ष नीला महंत, संरक्षक कली मानिकपुरी, सचिव बद्रीका महंत ,सुमित्रा महंत, कैलाश दीवान ,भरोसा बाई, उपस्थित रहे।








Comments are closed.