
रायपुर। राजधानी के भाठागांव इलाके में चाकूबाजी कर एक युवक की हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, शराब दुकान के बाहर मामूली बात को लेकर विवाद हुआ । इसी बीच तैश में आकर युवक पर हमला कर दिया. मौके पर ही युवक विकास शर्मा उर्फ संदीप की मौत हो गई । मृतक युवक पूर्व में पॉकेटमारी के मामले में जेल जा चुका है. पुलिस 4 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. यह घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की है।
पुरानीबस्ती थाना सीएसपी मनोज ध्रुव ने बताया कि भाठागांव इलाके के शराब दुकान के सामने युवक की हत्या का मामला सामने आया है. शराब दुकान के बाहर मामूली बात को लेकर इनके बीच विवाद हुआ था । जिसके बाद आरोपियों ने युवक पर चाकू से वार कर दिया. मृतक विकास शर्मा उर्फ संदीप की मौके पर ही मौत हो गई. इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ।







Comments are closed.