
तिल्दा नेवरा से निखिल वाधवा की रिपोर्ट-
तिल्दा/ नेवरा/ आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर राम गिंडलानी जी के नेतृत्व में पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम के विरुद्ध एक दिवसीय धरना प्रदर्शन तुलसी फ्यूल्स में आयोजित किया गया जिसमें केंद्र सरकार की गलत नीतियो की वजह से लगातार पेट्रोल – डीजल के दाम बढ़ते जा रहे है । इसके खिलाफ जमकर नारेबाजी एवं केंद्र सरकार की घोर निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया । जो पेट्रोल के दाम यूपीए शासनकाल में जब पेट्रोल 64 रुपये था उसमें 50 पैसा बढ़ने पर , जो अमित शाह सायकल चलाते हुए बोर्ड लेकर प्रदर्शन किया करते थे आज उसी मोदी सरकार में जब पेट्रोल डीजल के दाम 100 रुपये से ज्यादा हो गये है तो कहाँ गुम हो गए है वो अमित शाह । आज के धरने में मुख्य रूप से आशा संतोष यादव , सुनील सोनी , शंकर शर्मा , भीमसेन भोजवानी , अजितेश शर्मा , गजानंद वर्मा , बसंती दीक्षित ,राहुल तेजवानी , गजानंद साहू , निखिल मांडले , गुलाब यदु , हरिराम मारकण्डे , दिलीप देवांगन , माणिक कोडवानी , श्याम वाधवा , झन्ना वर्मा , लाला शर्मा , दुर्गेश नशीने , संजय दुबे ,स्वेजा अहमद परवीन , कमल वर्मा , हेमलाल साहू , मौहम्मद खान ,विजय थारवानी , कुणाल गिंडलानी , चिराग पमनानी एवं अन्य कांग्रेसी शामिल हुए ।







Comments are closed.